फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   others in puvayan shahjhanpur

यूरिया को लेकर मारामारी, इफको केंद्र पर किसानों का हंगामा

Thu, 22 Aug 2019 06:21 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 22 Aug 2019 06:21 PM IST
विज्ञापन
others in puvayan shahjhanpur
पुवायां (शाहजहांपुर)। प्रशासनिक दावों के विपरीत यूरिया का संकट बरकरार है। पुवायां में इफको किसान सेवा केंद्र पर मंगलवार को वितरण केंद्र पर यूरिया लेने काफी संख्या में किसान पहुंच गए। पहले खाद पाने की होड़ में किसानों ने जमकर हंगामा भी किया। लाइन लगाने को लेकर किसानों के भिड़ने पर पुलिस मौके पर पहुंची और खाद का वितरण कराया।
विज्ञापन

गौरतलब है कि यूरिया खाद को लेकर तहसील भर में भारी मारामारी है। रोजाना तड़के ही किसान इफको केंद्र पर आकर लाइन लगा लेते हैं और भारी धक्का मुक्की के बीच बमुश्किल यूरिया मिल पाती है। पुवायां के अलावा खुटार और बंडा में भी यही हालात हैं। मंगलवार को पुवायां के इफको केंद्र पर भारी संख्या में किसान पहुंच गए। कुछ लोग लाइन में लगे तो कुछ ने समानांतर दूसरी लाइन बना ली और तमाम किसान बिना लाइन के ही खिड़की पर हंगामा करने लगे। विवाद बढ़ने पर मामले की सूचना पुलिस को दी गई तो पुलिस मौके पर पहुंची और लाइन लगवाकर यूरिया का वितरण सुचारू कराया। पुवायां के किसान रामकुमार, विजयपाल, हरीश्याम आदि ने बताया कि कुछ लोगों को पीछे के दरवाजे से यूरिया दे दी जाती है, जबकि तमाम किसान दिन भर लाइन में लगकर परेशान होते रहते हैं।
विज्ञापन

पुवायां में क्षेत्र के अलावा गैर जनपद के किसान भी यूरिया लेने पहुंच रहे हैं। जनपद पीलीभीत के थाना पूरनपुर के गांव पुन्नापुर टांडा निवासी वीरपाल वर्मा अपनी पत्नी मंशा देवी, परिवार की ही रामदेवी, मुन्नी देवी, राजबेटी, श्रीपाल आदि के साथ मंगलवार को पुवायां के इफको केंद्र पहुंचे। उन्होंने बताया कि चार दिन से पूरनपुर में भटक रहे थे, आज महिलाओं सहित आधा दर्जन से अधिक लोग पुवायां पहुंचकर मंडी परिसर स्थित इफको केंद्र पर लाइन में लगे तो 20 बोरी यूरिया बमुश्किल मिल सकी। महिलाओं को इस कारण लाए कि महिलाओं की लाइन कम होती है, जिस कारण यूरिया जल्दी मिल जाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed