{"_id":"5d29d46a8ebc3e6ceb4309e9","slug":"others-in-puvayan-shahjhanpur-shahjahanpur-news-bly36844809","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुवायां, खुटार में दिखा तेंदुआ, वन अधिकारियों का इंकार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पुवायां, खुटार में दिखा तेंदुआ, वन अधिकारियों का इंकार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पुवायां (शाहजहांपुर)। गांव हदीरा निवासी रामकेशन शनिवार सुबह खेत पर गए थे। आहट होने पर उन्हें तेंदुआ दिखाई पड़ा तो वह शोर मचाते हुए गांव की ओर भाग निकले। इसके बाद गांव के लोग लाठी, डंडा और असलहे लेकर खेतों की तरफ गए और देखा तो खेतों में तेंदुए के पैर के निशान बने हुए थे। सूचना पर सिंधौली के रेंजर संजीव तिवारी वनकर्मियों के साथ मौके पर पहुंचे और जांच की। उन्होंने बताया कि पगचिह्न तेंदुए के नहीं हैं। कोई और जंगली जानवर खेतों में आ गया होगा। गांव के लोगों को समझा दिया गया है कि कोई समस्या होने पर अपने आप खेत आदि पर घेराबंदी न करें और वनकर्मियों को सूचना दें।
उधर खुटार के रेंजर देवेंद्र सिंह यादव टीम के साथ शनिवार को खुटार के गांव मैनिया मंडनपुर पहुंचे और लोगों की बाघ होने की शिकायत पर पगचिह्न ट्रेस कराए। रेंजर ने बताया कि पगचिह्न लकड़बग्घे के लग रहे हैं। उन्होंने गांव के लोगों को पर्चे वितरित कर जागरूक किया। रेंजर ने लोगों से कहा कि खेतों में जाते समय साथ में कुत्ता जरूर ले जाएं। पटाखे आदि साथ में ले जाएं, रंग बिरंगे कपड़े पहने, समूह में खेतों पर जाएं और बाघ आदि की जानकारी मिलने पर वन विभाग को सूचित करें। इस मौके पर प्रवर्तन दल प्रभारी एसपी गौतम, संदीप यादव, वीनू कुमार सहित तमाम वनकर्मी मौजूद रहे।