फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   others in puvayan shahjhanpur

ग्रामीणों पर दर्ज रिपोर्ट को लेकर पुलिस पर उठे सवाल

Sat, 13 Jul 2019 07:08 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 13 Jul 2019 07:08 PM IST
विज्ञापन
others in puvayan shahjhanpur
पुवायां (शाहजहांपुर)। गांव नत्थापुर में गांव के लोगों पर पुलिस पर हमला कर देने के मामले में गांव के लोगों को नामजद किए जाने के मामले में विधायक ने आईजी से मिलकर पूरे मामले से अवगत कराया है। उन्होंने दोषी पुलिसकर्मियों पर कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन

छह जुलाई की रात गांव नत्थापुर में हुए विवाद के मामले में विधायक चेतराम ने 10 जुलाई को गांव पहुंचकर लोगों की व्यथा को सुना था। जिसमें पुलिस की लापरवाही सामने आने और गांव के लोगों पर गलत तरीके से कार्रवाई की शिकायत करते हुए पुलिस पर गंभीर आरोप लगाए गए थे। दस जुलाई की शाम को गांव के तमाम लोगों के साथ विधायक चेतराम ने एसपी से मिलकर जांच कराने और दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की बात कही थी। दो दिन गुजरने के बाद भी जिला स्तर से कुछ नहीं होता देख विधायक शुक्रवार को गांव के कुछ लोगों के साथ बरेली पहुंचे और आईजी से मुलाकात की। विधायक ने आईजी को बताया कि निर्दोष गरीब लोगों पर रिपोर्ट लिखी गई है। उन्होंने आईजी से पुवायां पुलिस की कार्यशैली की कड़ी निंदा करते हुए कहा कि मामले की निष्पक्ष जांच कराई जाए। इस दौरान आईजी के पास शाहजहांपुर के एसपी भी मौजूद थे। विधायक के अनुसार इसके बाद आईजी ने एसपी को निर्देश देते हुए कहा कि पूरे प्रकरण की जांच कराकर रिपोर्ट भेजे। इसके अनुसार दोषियों पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

सरकारी अस्पताल के सूत्रों ने बताया था कि मेडिकल रिपोर्ट में दरोगा जगदीश भाटी को कोई खास चोट न होकर सिर्फ खरोंच थी। इसीलिए उन्हें शाहजहांपुर रेफर नहीं किया गया। जबकि थाने से दरोगा इलाज के लिए मेडिकल पर चले गए हैं। उधर, सिपाही परमजीत ने अपने सिर में चोट लगने की बात कही थी इसीलिए उन्हें एक्सरे के लिए शाहजहांपुर भेजा गया था। उसके भी मेडिकल रिपोर्ट में सिर्फ खरोंच आई थी। वह दूसरे दिन से ही कोतवाली में अपनी ड्यूटी कर रहा है। मेडिकल रिपोर्ट के अनुसार किसी भी पुलिसकर्मी के ऐसी कोई चोट नहीं थी कि रेफर किया जाए। लेकिन पुवायां की पुलिस दरोगा जगदीश भाटी और सिपाही परमजीत के गंभीर चोटें होने का हवाला देकर जिला अस्पताल के लिए रेफर होने की बात कर रही है। मामले में कार्रवाई के डर से अब पुलिस तमाम पैतरे आजमाने में लग गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

शासन स्तर तक ले जाया जाएगा मामला
गांव नत्थापुर के मामले में निर्दोष लोगों पर कोई कार्रवाई नहीं होने देंगे। आईजी ने एसपी से रिपोर्ट मांगी है। मामले को शासन स्तर तक ले जाकर निष्पक्ष जांच और कार्रवाई कराई जाएगी।
चेतराम, विधायक पुवायां
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed