फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   other

अमेरिकी राष्ट्रपति बोले मोदी बहुत अच्छे व्यक्ति

Thu, 31 Oct 2019 06:55 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 31 Oct 2019 06:55 PM IST
विज्ञापन
other
पुवायां (शाहजहांपुर)। अमेरिका में रह रहे भारतीय मूल के लोगों के साथ भोज में अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप ने भारत के प्रधानमंत्री की तारीफ करते हुए उन्हें बहुत अच्छा व्यक्ति बताया और कहा कि मोदी के नेतृत्व में भारत उन्नति की ओर बढ़ रहा है।
विज्ञापन

पुवायां के गांव महमूदपुर सैंजनियां के मूल निवासी नक्षत्र सिंह चंदी से उनके परिवार के माध्यम से फोन पर हुई बात में उन्होंने बताया कि
कुछ दिन पहले अमेरिकी राष्ट्रपति ने भारत के अमेरिका में रहने वाले लोगों को भोज पर आमंत्रित किया तो उसमें नक्षत्र सिंह चंदी और उनकी पत्नी सुसाना चंदी भी शामिल थे। नक्षत्र सिंह चंदी के अनुसार इस दौरान अमेरिकी राष्ट्रपति ने भारतीय प्रधानमंत्री की तारीफ की और कहा कि मोदी के नेतृत्व में भारत बेहद तेज गति से आगे बढ़ रहा है। साथ ही भारतीय मूल के लोगों की अमेरिका की प्रगति में भी सराहना की।
विज्ञापन

नक्षत्र तीन भाई हैं। 28 वर्ष पहले उनके बड़े भाई हरविंदर सिंह चंदी बिजनेस करने के इरादे से अमेरिका चले गए और इसके बाद उन्होंने अपने भाई नक्षत्र सिंह चंदी और निर्मल सिंह चंदी को भी बुला लिया। अमेरिका के कैलिफोर्निया प्रांत में रिवर साइड में रहने वाले तीनों भाइयों ने वहां पेट्रोल पंप शुरू किया। आज तीनों भाइयों के पास वहां 40 पेट्रोल पंप है और रियल स्टेट का कारोबार भी है। नक्षत्र सिंह चंदी ने अमेरिका की ही सुसाना से शादी की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed