फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Osif host finals

फाइनल में पहुंचा मेजबान ओसीएफ  

Fri, 25 Nov 2016 11:24 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो शाहजहांपुर। 
अमर उजाला ब्यूरो शाहजहांपुर।  Updated Fri, 25 Nov 2016 11:24 PM IST
विज्ञापन
Osif host finals
बास्केट बाल - फोटो : अमर उजाला
 
विज्ञापन

ओसीएफ के स्पोर्ट्स कांपलेक्स में आयुध एवं आयुध उपस्कर उत्तर क्षेत्रीय बास्केट बाल टूर्नामेंट 
अपर महाप्रबंधक सुकुमार रथ ने किया उद्घाटन

ओसीएफ के स्पोर्ट्स कांपलेक्स में आयुध एवं आयुध उपस्कर उत्तर क्षेत्रीय बास्केट बाल टूर्नामेंट शुरू हो गया। दो दिवसीय टूर्नामेंट का शुभारंभ मुख्य अतिथि ओसीएफ के ओआईटीसी/अपर महाप्रबंधक सुकुमार रथ ने मैदान का फीता काटकर और गुब्बारे उड़ाकर किया। इसके बाद उन्होंने टीमों से परिचय लेकर विधिवत टूर्नामेंट शुरू करने की घोषणा की। 
उद्घाटन मुकाबला मेजबान ओसीएफएस और ओईएफ कानपुर के बीच हुआ, जिसमें शाहजहांपुर ने कानपुर को 50-24 से शिकस्त देकर सेमीफाइनल में प्रवेश किया। विजेता टीम में अरविंद सिंह, राजन तिवारी, अजीत पाल, मिर्जा दिलदार बेग, सुधीर सिंह ने शानदार खेल का प्रदर्शन किया। जबकि कानपुर की ओर से मनोज कुमार, मोटू सिंह, एके चतुर्वेदी, अमन कुमार, प्रदीप कुमार और राकेश का खेल सराहा गया। इसी क्रम में अगला मैच ओएलएफ देहरादून और एसएएफ कानपुर के बीच खेला गया, जिसमें देहरादून 45-28 से विजयी रहा। 
विज्ञापन

दूसरे सत्र में पहला सेमीफाइनल मैच मेजबान ओसीएसएस और ओएफसी कानपुर के बीच हुआ। इस एकतरफा मुकाबले में शाहजहांपुर के तेजतर्रार खिलाड़ियों ने कानपुर को 55-10 से करारी शिकस्त देकर फाइनल का टिकट पक्का कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

निर्णायक की भूमिका नेशनल रेफरी वीवी सिंह, सीएम खान, डेविड मेसन, वैभव तोमर, मोहम्मद कमर ने निभाई। एसएम अजमल सईद के संचालन में चले टूर्नामेंट में खेल अधिकारी अनुराग यादव ने आभार व्यक्त किया। संयुक्त महाप्रबंधक एम भवनदास, अनुज किशोर प्रसाद, डी कुहन, सीएमओ डॉ. एके बर्मन, राजेश कंचन, शारिक अली समेत अन्य अधिकारी, जेसीएम, कार्य समिति, यूनियन, एसोसिएशन के पदाधिकारी और सदस्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed