फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Osif district champion in volleyball

वॉलीबाल में जिला चैंपियन बना ओसीएफ

Sat, 31 Oct 2015 08:31 PM IST
शाहजहांपुर।
शाहजहांपुर। Updated Sat, 31 Oct 2015 08:31 PM IST
विज्ञापन
Osif district champion in volleyball
ओसीएफ ग्राउंड पर चली दो दिवसीय जिला स्तरीय वॉलीबाल चैंपियनशिप ओसीएफ एस्टेट ने जीत ली है। उसने फाइनल मुकाबले में पुलिस लाइंस को 25-18, 25-21, 25-16 के सीधे सेटों में पराजित कर चैंपियनशिप विजेता बनने का गौरव हासिल किया।
विज्ञापन

विजेता टीम की ओर से प्रशांत, नफीस, सचान तथा उपविजेता टीम की ओर से राजेश का खेल खूब सराहा गया। दर्शकों की तालियों ने खिलाड़ियों का खूब हौसला बढ़ाया। रेफरी की भूमिका मोहम्मद उजैर, रवि सिंह ने निभाई। आरपी सिंह और एससी तिवारी के संचालन में हुए समापन समारोह में मुख्य अतिथि ओसीएफ के अस्थाई कार्यभार अधिकारी के सत्यनारायणा ने विजेता और उपविजेता टीम को शील्ड प्रदान कीं। समापन पर स्टेट चैंपियनशिप के लिए खिलाड़ियों का चयन भी किया गया। जिला वॉलीबाल संघ के सचिव सीपी यादव ने आभार व्यक्त किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed