फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Order of trial against female officer

महिला अफसर पर रिपोर्ट दर्ज करने का आदेश

Thu, 23 Jun 2022 01:12 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 23 Jun 2022 01:12 AM IST
विज्ञापन
Order of trial against female officer
पुवायां (शाहजहांपुर)। कोर्ट ने एक महिला अफसर पर रिपोर्ट दर्ज करने के आदेश दिए हैं। बंडा के गांव बसंतापुर गुरविंदर सिंह ने कोर्ट में प्रार्थनापत्र देकर बताया था कि दिल्ली में उनकी मुलाकात एक युवती से हुई थी। उसने अपने परिवार के साथ षड्यंत्र कर उसे प्यार में फंसा लिया। युवती अपनी हर जरूरत पूरी करने के लिए नकद राशि अपने बैंक खाते में ट्रांसफर कराती रही। करीब 21 लाख रुपये की राशि उसने युवती को दी।
विज्ञापन

युवती और उसके परिजन उसे शादी का आश्वासन देते रहे। इस दौरान युवती की नियुक्ति सरकारी पद पर हो गई। नियुक्ति के बाद युवती और उसके परिजन का व्यवहार उपेक्षापूर्ण हो गया। उसने पूर्व संबंधों और धन खर्च करने की बात कही तो युवती ने एक पुरुष मित्र से षड्यंत्र कर उसके खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करा दी। उसने एसपी को पत्र भी दिया, लेकिन रिपोर्ट दर्ज नहीं की गई। इसके बाद कोर्ट की शरण ली। कोर्ट ने बंडा पुलिस को रिपोर्ट दर्ज कर विवेचना का आदेश दिया है। सीओ पुवायां बीएस वीरकुमार ने बताया कि कोर्ट का आदेश मिल गया है। बृहस्पतिवार को रिपोर्ट दर्ज कराई जाएगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed