फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Operation of five pregnant women in illegal hospital, sealed

Shahjahanpur News: अवैध अस्पताल में पांच गर्भवतियों के ऑपरेशन, सील

Sat, 05 Oct 2024 03:25 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर Updated Sat, 05 Oct 2024 03:25 AM IST
विज्ञापन
Operation of five pregnant women in illegal hospital, sealed
शाहजहांपुर। बिना पंजीकरण और मानक के विपरीत अस्पताल का संचालन करने वालों पर स्वास्थ्य विभाग ने शिकंजा कस दिया है। शुक्रवार को डिप्टी सीएमओ डॉ. मोहम्मद आसिफ ने मदनापुर में अस्पताल को सील कर दिया। अस्पताल व क्लीनिक को बिना पंजीकरण चलते मिलने पर बंद करा दिया है।
विज्ञापन

डिप्टी सीएमओ ने बताया कि सीएमओ के निर्देश पर मदनापुर के उन्नति अस्पताल का निरीक्षण किया। यहां बीएएमएस डॉक्टर उत्तम मरीज देख रहे थे। पांच महिलाएं भर्ती मिलीं जिनका ऑपरेशन किया गया था। बीयूएमएस डॉक्टर के बारे में कोई जवाब नहीं मिला। अस्पताल का पंजीकरण भी नहीं मिला। अस्पताल संचालक के बारे में पता नहीं लग सका। उन्होंने अस्पताल को सील कर दिया। इसी तरह कांट में कुर्रियाकलां रोड पर बालाजी अस्पताल का निरीक्षण किया। यहां पर मरीज भर्ती नहीं थे। डॉक्टर के बजाय स्टाफ अस्पताल संचालित करते मिला। डिप्टी सीएमओ ने अस्पताल को बंद कराते हुए पंजीकरण कराने के निर्देश दिए हैं। इसी तरह रावतपुर रोड पर सुशील कुमार बिना पंजीकरण के क्लीनिक संचालित करते मिले। कोई अभिलेख भी नहीं दिखाए। उनका क्लीनिक बंद कराते हुए नोटिस जारी किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed