फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Open box of the fortune of Panchayati

पंचायती प्रत्याशियों के भाग्य का पिटारा खुला

Mon, 02 Nov 2015 12:12 AM IST
शाहजहांपुर।
शाहजहांपुर। Updated Mon, 02 Nov 2015 12:12 AM IST
विज्ञापन
Open box of the fortune of Panchayati
त्रिस्तरीय पंचायत निर्वाचन के तहत जिला पंचायत के 48 और क्षेत्र पंचायत समितियों के 1205 वार्डों में मतदान संपन्न होने के बाद रविवार को सुबह आठ बजे से ब्लॉक मुख्यालयों पर कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच मतगणना का काम शुरू हो गया। जिला पंचायत के वार्डों के नतीजे रात तक प्रतीक्षित हैं, जबकि क्षेत्र पंचायत वार्डों के नतीजे दोपहर से ही आने शुरू हो गए। बीडीसी के नौ वार्डों में निर्विरोध विजेता घोषित किए गए। इनमें से चार सिंधौली ब्लाक के हैं, जबकि जैतीपुर, कटरा-खुदागंज और ददरौल के एक-एक शामिल हैं। रात 11.00 बजे तक बीडीसी के कुल 643 सीटों के परिणाम घोषित कर दिए गए। इनमें से 634 पर मतों की गणना हुई।
विज्ञापन

मतगणना कार्य सुव्यवस्थित तरीके से कराने और इस काम से ब्लॉक कार्यालयों का नियमित कामकाज प्रभावित होने से बचाने के लिए डीएम ने प्रत्येक ब्लॉक में एक-एक स्कूल भवन को अधिग्रहीत करा लिया था। इसके तहत भावलखेड़ा ब्लॉक के लिए संजय कुमार सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज, बंडा में शहीद भगत सिंह इंटर कॉलेज, ददरौल मेें राजकीय आदर्श पूर्व माध्यमिक विद्यालय, जैतीपुर में लटूरी लाल उमा विद्यालय, जलालाबाद में सेठ सियाराम इंटर कॉलेज, कलान में मकरंद सिंह इंटर कॉलेज, कांट में राजकीय इंटर कॉलेज, खुटार में काकोरी शहीद इंटर कॉलेज, मदनापुर में पूर्व माध्यमिक विद्यालय, मिर्जापुर में रामचंद्र सिंह मेमोरियल डिग्री कॉलेज, पुवायां में पुवायां इंटर कॉलेज, सिंर्धौली में्र नेहरू इंटर कॉलेज कोरोकुइयां, तिलहर में जीजीआईसी और खुदागंज ब्लॉक में लाला हरीराम इंटर कॉलेज को अधिग्रहीत किया गया था।
विज्ञापन

इन्हीं शिक्षण संस्थाओं के अंदर-बाहर सुरक्षा की दृष्टि से बैरीकेडिंग करके दो-दो कक्षों में जिला पंचायत और क्षेत्र पंचायत के वार्डों के मतों की गिनती कराई गई। मतगणना का काम शुरू होने से पहले सुबह सात बजे से प्रत्याशियों और उनके एजेंटों का समर्थकों के साथ हुजूम उमडने लगा। शहर के नजदीक संजय सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज के बाहर लोगों की भीड़ से मेले जैसा माहौल बन गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

भीड़ देखकर दुकानदारों ने वहां चाट-पकौड़ों और फलों के ठेले भी सजा लिए। यही नहीं, जीतने वाले उम्मीदवारों के लिए फूलमालाएं बेचने के लिए वहां माली भी पहुंच गए। उधर, मतगणना कक्षों में जोनल मजिस्ट्रेट और अन्य अधिकारी सुरक्षा को लेकर मुस्तैद रहे। वहां प्रत्याशी अथवा उनके एजेंटों में से एक व्यक्ति को अंदर जाने की इजाजत दी गई। मतगणना टीमों के काम में किसी भी तरह का हस्तक्षेप रोकने के लिए मतगणना की टेबिलों को भी लोहे के तार वाली जाली से घेराबंदी करके सुरक्षित किया गया।
इस बीच, डीएम शुभ्रा सक्सेना और एसपी बबलू कुमार ने सभी विकास खंडों के मतगणना केंद्रों का दौरा करके वहां की व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया। डीएम ने अधिकारियों को निष्पक्ष और स्वतंत्र होकर मतों की गिनती करने का निर्देश देते हुए कहा कि जिन वार्डों की मतगणना हो जाए और रिटर्निंग अधिकारी परिणाम घोषित कर दें, वहां के एजेंटों को तत्काल बाहर भेजें जिससे कि अगले वार्ड से चुनाव लडने वाले प्रत्याशियों और उनके एजेंटों को काउंटिंग की निगरानी का मौका मिल सके।



बीडीसी के घोषित रिजल्ट के आंकड़े
ब्लाक        कुल सीटें    परिणाम घोषित
ददरौल        83    33
भावलखेड़ा        125    63
कांट        66    45
मदनापुर        72    33
जलालाबाद        95    62
मिर्जापुर        73    47
कलान        83    07
सिंधौली        88    51
बंडा        95    49
खुटार        54    39
पुवायां        77    30
कटरा - खुदागंज    69    36
जैतीपुर        69    46
निगोही        85    51
तिलहर        71    38



देर रात तक नहीं मिला
जिला पंचायत का परिणाम
जिला पंचायत के वार्डों की बैलेट काउंटिंग का काम संबंधित ब्लॉक मुख्यालयों के मतगणना केंद्रों पर किया गया, लेकिन कलक्ट्रेट के अतिरिक्त मजिस्ट्रेट कक्ष में बैठे अफसरों की टीम को देर रात तक किसी भी वार्ड के मतगणना संबंधी प्रपत्र जांच को नहीं मिल सके। इस वजह से एडीएम पीके श्रीवास्तव सहित अन्य कई अधिकारी दोपहर से रात तक खाली बैठे बोर होते दिखे।

उल्लेखनीय है कि राज्य निर्वाचन आयोग के निर्देशों के तहत जिला पंचायत के वार्डों की मतगणना पूरी होने के बाद संबंधित प्रपत्रों की जिला मुख्यालय पर अतिरिक्त मजिस्ट्रेट न्यायालय कक्ष में आरओ के स्तर से जांच होनी है जिसके बाद ही अधिकृत तौर पर परिणाम जारी होने हैं। इसके लिए जिला पंचायत वार्ड के निर्वाचन अधिकारी नामित किए गए एडीएम श्रीवास्तव के साथ आरओ की जिम्मेदारी निभा रहे जिला विद्यालय निरीक्षक, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी, व्यापार कर उपायुक्त, जिला कृषि अधिकारी, सिंचाई विभाग के एक्सईएन, जिला मनोरंजन कर अधिकारी, रोजा मंडी समिति के सचिव आदि अफसर देर रात तक खाली बैठे रहे। अधिकारियों के अनुसार जिला पंचायत के नतीजे आधी रात के बाद तक मिलने की उम्मीद है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed