{"_id":"69bc3bea6ec9787a5c059e0e","slug":"only-through-innovation-can-we-lead-the-country-onto-the-path-of-progress-dr-avneesh-shahjahanpur-news-c-122-1-sbly1042-168434-2026-03-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"नवाचार से ही देश को प्रगति के मार्ग पर ले जा सकते हैं : डॉ. अवनीश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नवाचार से ही देश को प्रगति के मार्ग पर ले जा सकते हैं : डॉ. अवनीश
विज्ञापन
जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान, ददरौल में अतिथि को स्मृति चिह्न देतीं डायट प्राचार्य सोन
शाहजहांपुर। एसएस कॉलेज के सचिव डॉ. अवनीश मिश्रा ने कहा कि नवाचार से ही देश को प्रगति के मार्ग पर ले जा सकते हैं। इन नवाचारों की भूमि हमारे विद्यालयों की कक्षाएं हैं। यहां पर शिक्षक बच्चों में चिंतन, समालोचना एवं विश्लेषण जैसे गुणों को तराशकर उन्हें प्रतिभावान नागरिक के रूप में तराशता है।
वह जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान, ददरौल में शिक्षा, शैक्षिक नवाचार एवं नीति संबंधी विषय पर आयोजित सेमिनार में बोल रहे थे। डायट प्राचार्य सोनिया गुप्ता ने शिक्षकों, एआरपी व डायट प्रवक्ताओं को निपुण सर्वे में मंडल में जिले की प्रथम रैंक आने पर बधाई दी।
प्रशिक्षण प्रभारी बीएल मौर्य ने शिक्षकों से स्कूलों में गुणवत्तापूर्ण शिक्षण करने व नैतिकता और संस्कार की शिक्षा देने की बात कही। अतुल कुमार शुक्ला ने शिक्षकों से विद्यालयों में गुणवत्तापूर्ण शिक्षा देने के लिए समर्पण भाव से कार्य करने पर जोर दिया। कार्यक्रम के नोडल डॉ. अजीत मिश्रा ने अपना शोधपत्र प्रस्तुत किया। प्रियंका, नवनीत तिवारी, अभिनय मिश्रा, अनिल कुमार द्विवेदी, सुबोध कुमार यादव, अवनीश पाल, विवेक कुशवाहा, तेजराम गंगवार, डॉ. राकेश पटेल आदि मौजूद रहे।