फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Only son died after coming under a truck full of sugarcane

गन्ने से लोड ट्रक के नीचे आने से इकलौते बेटे की मौत

Wed, 30 Mar 2022 12:27 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 30 Mar 2022 12:27 AM IST
विज्ञापन
Only son died after coming under a truck full of sugarcane
रीश गंगवार का । फाइल फोटो - फोटो : SHAHJAHANPUR
खुदागंज। गांव अकबरी निवासी हरीश गंगवार के इकलौते पुत्र मुकेश गंगवार की गन्ने से भरे ट्रक के नीचे से आने मौत हो गई। वह बाइक से डीजल लेकर गांव लौट रहा था। बताया गया कि सामने से आने वाले बाइक सवार को बचाने के चक्कर में उसकी बाइक अनियंत्रित होकर गिर गई और ट्रक के पहिये उसके ऊपर से होकर निकल गए। हादसे के बाद चालक ट्रक छोड़कर भाग गया।
विज्ञापन

20 वर्षीय मुकेश गंगवार खेती-बाड़ी करता था। मंगलवार शाम साढ़े चार बजे मुकेश खेतों की सिंचाई करने के लिए डीजल लेने के लिए घर से निकला था। बाइक से वह इंडियन ऑयल के पंप पर पहुंचा। वहां केन में डीजल भरवाकर घर की तरफ लौट रहा था। रास्ते में एचपी के पंप के पास कटरा-खुदागंज मुख्य मार्ग पर कटरा की तरफ से आ रहे गन्ने से भरे ट्रक को पीछे से बाइक सवार ने ओवरटेक करने का प्रयास किया।
विज्ञापन

दूसरी तरफ सामने से आए बाइक सवार को बचाने के फेर में मुकेश ने जैसे ही बाइक के ब्रेक लगाएं। उसकी बाइक अनियंत्रित होकर फिसल गई। वह उछलकर कर ट्रक के पहिये के नीचे आ गया। इसके चलते उसकी कुचलने से मौत हो गई। हादसे के बाद आसपास की कॉलोनी के लोग दौड़ पड़े। लोगों ने थाने पर सूचना दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव का पंचनामा कराया। इस मामले में हरीश गंगवार ने ट्रक चालक के खिलाफ थाने पर तहरीर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

बेटे शव देखकर दहाड़े मारकर रोने लगा दंपती
हादसे की सूचना पर पहुंचे हरीश गंगवार अपने इकलौते बेटे की लाश देखकर सुध-बुध खो बैठे। वह दहाड़े मारकर रो पड़े। उनकी पत्नी भी बेटे से लिपटकर रो पड़ी। तीन बहनों के आंसू भी थमने का नाम नहीं ले रहे थे। दंपती बिलखते हुए बोले कि भगवान ने हमसे कौन से जुर्म की सजा दी। उन्हें देखकर आसपास खड़े लोगों की आंखें भी नम हो गईं।

खुदागंज में रोते बिलखते मृतक हरीश गंगवार । संवाद

खुदागंज में रोते बिलखते मृतक हरीश गंगवार । संवाद- फोटो : SHAHJAHANPUR

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed