{"_id":"6820fa097904f241f9001b9a","slug":"only-a-month-is-left-for-the-monsoon-to-arrive-cleaning-of-drains-is-incomplete-shahjahanpur-news-c-122-1-spn1002-143534-2025-05-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shahjahanpur News: मानसून आने में सिर्फ महीनाभर बाकी... नालों की सफाई अधूरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shahjahanpur News: मानसून आने में सिर्फ महीनाभर बाकी... नालों की सफाई अधूरी
Mon, 12 May 2025 12:57 AM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
Updated Mon, 12 May 2025 12:57 AM IST
विज्ञापन
मोहल्ला महमंद हद्दफ में कूड़ा से पटा हुआ नाला। संवाद
शाहजहांपुर। मानसून आने में महीनाभर बाकी है लेकिन अब तक नालों की सफाई का काम पूरा नहीं किया जा सका है। अब भी कई नाले गंदगी से पटे हुए हैं। ऐसे हालात में बरसात में लोगों को जलभराव से जूझना पड़ेगा। वहीं, नगर निगम का दावा है कि अगले 20 दिनों में नालों की सफाई पूरी कर ली जाएगी। बड़े 26 नालों की सफाई के लिए टेंडर प्रक्रिया पूरी हो गई है।
नगर निगम के अधिकारियों का कहना है कि शहर में छोटे नालों की सफाई का कार्य चल रहा है। नगर निगम को 20 मई तक छोटे और बड़े नालों की सफाई का कार्य पूरा करना है। हालांकि अब तक काम पूरा नहीं किया जा सका है। अधिकारियों के मुताबिक 26 बड़े नालों की सफाई के लिए टेंडर प्रक्रिया पूरी हो गई है।
संबंधित ठेकेदरों को 20 दिन के अंदर नालों की सफाई पूरे करने के निर्देश दिए गए है। शहर में छोटे-बड़े कुल 181 नाले हैं। छोटे-बड़े नालों की सफाई अब तक नहीं हो सकी है। नगर निगम की सुस्त चाल को देखते हुए ऐसा संभव नहीं कि सभी नालों की सफाई मानसून आने से पहले कर दी जाए। आमतौर पर माना जाता है कि 15 जून के बाद मानसून आ जाता है। ऐसे में बरसात में शहर के लोगों को जलभराव से जूझना पड़ेगा।
विज्ञापन
-- -- --
155 छोटे नालों की सफाई में लगे 200 कर्मचारी
-82 छोटे नालों की हो चुकी सफाई
-26 बड़े नालों की सफाई की टेंडर प्रक्रिया पूरी, 20 दिन में सफाई पूरी करने का दावा
-- -- -
छोटे नालों की सफाई कार्य तेजी से चलने का दावा
नगर निगम के अधिकारियों के मुताबिक 155 छोटे नालों में अब तक 82 नालों की सफाई का कार्य पूरा हो चुका है। इन नालों की सफाई पिछले एक माह से चल रही है। दावा किया जा रहा है कि आधे से अधिक सफाई का कार्य पूरा हो चुका है। मानसून आने से पहले सभी नालों की सफाई हो जाएगी। नगर निगम की ओर से छोटे नालों की सफाई के लिए 200 कर्मचारी लगाए गए हैं। प्रतिदिन प्रति कर्मचारी 412 रुपये नगर निगम की ओर से भुगतान किया जाता है।
-- -- --
हर वर्ष लाखों रुपये खर्च होने के बाद भी जलभराव से नहीं मिलती निजात
नगर निगम हर वर्ष नालों की सफाई करता है। पिछले वर्ष नगर निगम ने अपने संसाधनों से सभी नालों की सफाई कराई थी। बावजूद इसके शहर की मुख्य सड़केें और गलियां थोड़ा-सा पानी भरने से जलमग्न हो जाती हैं। पिछले वर्ष भी यही हुआ था।
-- -- -- --
छोटे 155 नालों की सफाई चल रही है। इनमें 82 नालों की सफाई हो चुकी है। 26 बड़े नालों की टेंडर प्रक्रिया पूरी हो चुकी है। संबंधित ठेकेदार को नालों की सफाई करने के लिए 20 दिन का समय दिया गया है।
- आशीष त्रिवेदी, अधिशासी अभियंता, निर्माण विभाग, नगर निगम