फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Online applications for inter-district transfer will start

Shahjahanpur News: अंतरजनपदीय तबादले के लिए ऑनलाइन आवेदन हाेंगे शुरू

Tue, 10 Jun 2025 12:14 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 10 Jun 2025 12:14 AM IST
विज्ञापन
Online applications for inter-district transfer will start
शाहजहांपुर। शैक्षिक सत्र 2025-26 के लिए बेसिक शिक्षा परिषद के अधीन संचालित विद्यालयों में शिक्षक-शिक्षिकाओं को गृह जनपद जाने का मौका मिल गया है। शिक्षकों के अंतरजनपदीय तबादले के आवेदन के लिए वेबसाइट खोली जाएगी। बीएसए ने परिषद से जारी कार्यक्रम का शेड्यूल भी व्हाट्सएप ग्रुपों पर साझा किया है।
विज्ञापन

यू-डायस पोर्टल पर उपलब्ध छात्र संख्या के आधार पर आरटीई के मानकों के आधार पर छात्र-शिक्षक अनुपात की गणना करते हुए आवश्यकता वाले व उससे अधिक शिक्षकों को नौ से 12 जून तक ऑनलाइन आवेदन करने का मौका मिलेगा। बीएसए ने बताया कि 13 जून तक ऑनलाइन आवेदन की छाया प्रति बीएसए कार्यालय में जमा करना होगी।
विज्ञापन

14 को ऑनलाइन सत्यापन व डाटा लॉक करने की प्रक्रिया चलेगी। 16 जून को राष्ट्रीय सूचना विज्ञान केंद्र लखनऊ से विकसित साफ्टवेयर के माध्यम से स्थानांतरण की कार्रवाई करते हुए सूची निर्गत कर दी जाएगी। बीएसए ने बताया कि स्वेच्छा से लिए गए तबादले के बाद बीएसए कार्यालय द्वारा मानव संपदा पोर्टल पर शिक्षक-शिक्षिकाओं का विवरण अपडेट किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

तबादला प्रक्रिया के अंतर्गत शिक्षकों द्वारा स्वेच्छा से आवश्यकता वाले जनपदों में वरीयता क्रम में विकल्प मिलेगा। शिक्षकों को जनपदाें में कम से कम एक जिले का विकल्प दिया जाएगा। विकल्प नहीं भरने वालों का आवेदन निरस्त कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed