फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Ongoing picketing postponed for restoration of traffic on Kolaghat bridge

कोलाघाट पुल पर यातायात बहाली के लिए चल रहा धरना स्थगित

Wed, 21 Sep 2022 12:36 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 21 Sep 2022 12:36 AM IST
सार

29 नवंबर 2021 को कोलाघाट पुल टूटने के साथ ही खासतौर पर मिर्जापुर, कलान, जलालाबाद के लोगों को काफी दिक्कत उठानी पड़ रही है। उदयवीर सिंह यादव, तारा यादव और विनोद यादव ने तहसीलदार को मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन देकर कहा कि 20 अक्तूबर तक यातायात शुरू नहीं किया गया तो वे लोग फिर आंदोलन करेंगे। पत्र भेजकर बताई जरूरतसेतु निगम के डीपीएम ब्रजेंद्र मौर्य ने सेतु अभियांत्रिकी एवं संरचनाएं (सीएसआईआर) के वरिष्ठ प्रधान वैज्ञानिक व प्रमुख को पत्र लिखा है।

विज्ञापन
Ongoing picketing postponed for restoration of traffic on Kolaghat bridge

विस्तार

शाहजहांपुर। कोलाघाट पुल पर यातायात शुरू कराने की मांग को लेकर चल रहा धरना मंगलवार को स्थगित कर दिया गया। धरने पर बैठे लोगों ने 20 अक्तूबर तक का समय देते हुए कहा कि इस बीच आवागमन शुरू न किया गया तो वे फिर से आंदोलन करेंगे। वहीं राज्य सेतु निगम के उप परियोजना प्रबंधक ने सीएसआईआर को जल्द रिपोर्ट उपलब्ध कराने के लिए पत्र लिखा है। रिपोर्ट सकारात्मक मिलते ही यातायात शुरू कर दिया जाएगा।
विज्ञापन

29 नवंबर 2021 को कोलाघाट पुल टूटने के साथ ही खासतौर पर मिर्जापुर, कलान, जलालाबाद के लोगों को काफी दिक्कत उठानी पड़ रही है। कोलाघाट पुल पर दोबारा निर्माण पूरा होने के बाद भी उसे शुरू नहीं किया गया है। इससे आक्रोशित आम आदमी पार्टी की महिला प्रकोष्ठ जिलाध्यक्ष तारा यादव ने सोमवार को नवैया घाट पर धरना शुरू कर दिया था। उनके समर्थन में भारतीय किसान यूनियन, अखिल भारतीय जन विकास मंच, भारत परिषद और बार एसोसिएशन के सदस्य आ गए थे। पीडब्ल्यूडी के अधिशासी अभियंता राजेश चौधरी ने धरनास्थल पर आकर आंदोलनकारियों से वार्ता की। उन्होंने आश्वस्त किया कि 15 अक्तूबर तक पैंटून पुल तैयार करा दिया जाएगा। तहसीलदार कलान धरनास्थल पर पहुंचे और उच्च अधिकारियों से हुई वार्ता का हवाला देते हुए धरना खत्म करने की अपील की। उदयवीर सिंह यादव, तारा यादव और विनोद यादव ने तहसीलदार को मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन देकर कहा कि 20 अक्तूबर तक यातायात शुरू नहीं किया गया तो वे लोग फिर आंदोलन करेंगे। इसके बाद धरना स्थगित कर दिया गया।
विज्ञापन

पत्र भेजकर बताई जरूरत
सेतु निगम के डीपीएम ब्रजेंद्र मौर्य ने सेतु अभियांत्रिकी एवं संरचनाएं (सीएसआईआर) के वरिष्ठ प्रधान वैज्ञानिक व प्रमुख को पत्र लिखा है। लिखा है कि सीएसआईआर ने कोलाघाट पुल की तकनीकी जांच की है। उनके द्वारा प्रस्ताव के स्कोप आफ वर्क के अनुसार रेन्डमली सेलेक्टेड वॉल्स की एडीक्वेसी रिपोर्ट उपलब्ध कराई जानी थी। पूर्ण रिपोर्ट न उपलब्ध कराते हुए केवल सब-स्ट्रक्चर और सुपर स्ट्रक्चर की रिपोर्ट उपलब्ध कराई गई। वेल फाउंडेशन जांच की रिपोर्ट नहीं दी गई है। डीपीएम ने सीएसआईआर से अंतिम रिपोर्ट उपलब्ध कराने का अनुरोध किया ताकि हल्के वाहनों के लिए सेतु को खोला जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed