फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   One who does not agree with Ram is not a true Indian: Yatindranand

जो राम से सहमत नहीं, वह सच्चा भारतीय नहीं : यतींद्रानंद

Fri, 17 Feb 2023 12:31 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 17 Feb 2023 12:31 AM IST
विज्ञापन
One who does not agree with Ram is not a true Indian: Yatindranand
पुवायां में पत्रकारों से बात करते स्वामी यतींद्रानंद गिरि। संवाद
पुवायां। श्री पंच दशनाम जूना अखाड़े के पीठाधीश्वर, महामंडलेश्वर स्वामी यतींद्रानंद गिरि ने कहा कि संसार में देव और दैत्य दोनों प्रवृत्तियां हैं। जो देव प्रवृत्ति को नहीं मानते, रामचरित मानस और राम चरित्र को नहीं मानते, मानवीय सभ्यता को नहीं मानते, राम का विरोध करते हैं, राम से सहमत नहीं हैं, वे सच्चे भारतीय नहीं हैं।
विज्ञापन

यतींद्रानंद गिरि बृहस्पतिवार को पुवायां में आरएसएस के पूर्व जिला प्रचारक जीत प्रसाद अग्निहोत्री, अनुपम अग्निहोत्री के आवास पर पत्रकारों से बात कर रहे थे। उन्होंने कहा कि रामचरित मानस और प्रभु श्रीराम का चरित्र शाश्वत है। जो मानव और मानव का धर्म है, चरित्र है, उसी का स्वरूप रामचरित मानस है।
विज्ञापन

महंत राजूदास और स्वामी प्रसाद मौर्या के बीच विवाद पर उन्होंने कहा कि अभी उन्हें राजूदास के मामले की जानकारी नहीं है। महंत राजूदास प्रखर संत है। आज देश के अंदर संक्रमण काल है। देश फिर से करवट बदल रहा है। कभी देश सोने की चिड़िया और विश्व गुरु कहलाता था, तब संपूर्ण रूप से सनातन संस्कृति थी, वही देश का आधार थी। हिंदू संस्कृति को तोड़ने की कोशिश विधर्मी करते आ रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

धीरेंद्र शास्त्री पर लगाए जा रहे आरोपोंं पर उन्होंने कहा कि लोगों को सिर्फ इसलिए तकलीफ हो रही है कि अभी तक ईसाई मिशनरी पाखंड करके खुले मंचों से भोले भाले लोगों को ईसाई बनाती थीं। आज ऐसे लोगों को धर्म का स्वरूप समझाते हुए धीरेंद्र शास्त्री मूल धर्म में वापस ला रहे हैं। सारा विरोध इसीलिए हो रहा है कि धीरेंद्र शास्त्री मिशनरियों की राह में रोड़ा क्यों बन रहे हैं। इस कुचक्र को समझने की जरूरत है। उन्होंने कहा कि सनातन हिंदू धर्म और संस्कृति प्रकृति ने मानव के लिए बनाई है। न्याय का रास्ता हो, नेकी का रास्ता हो, धर्म हमको यही सिखाता है। देश से धर्मनिरपेक्षता समाप्त होनी चाहिए। जहां धर्म नहीं होता, वहां अधर्म होता है। जहां प्रकाश नहीं होता, वहां अंधकार होता है। सभी लोग सनातन धर्म का प्रचार करें, मानवता का प्रचार करें। इससे पूर्व नगर के तमाम लोगों ने स्वामी यतींद्रानंद का स्वागत किया। इस दौरान धीरज शर्मा, राजेश शुक्ला, गौरव अवस्थी सहित तमाम लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed