फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   one man died in accident

गंगा स्नान कर लौट रहे श्रद्धालु की सड़क हादसे में मौत, तीन घायल

Mon, 03 Feb 2020 01:55 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 03 Feb 2020 01:55 AM IST
विज्ञापन
one man died in accident
मिर्जापुर/जैतीपुर। जलालाबाद रोड पर गांव चौरा के पास ढाईघाट से गंगा स्नान कर लौट रहे बाइक सवार श्रद्धालुओं की बाइक में ट्रैक्टर ने टक्कर मार दी। इससे एक श्रद्धालु की मौत हो गई जबकि दो घायल हो गए। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक बाइक सवार हेलमेट नहीं लगाए थे। वहीं, जैतीपुर क्षेत्र में स्कार्पियो की चपेट में आकर बाइक सवार दो लोग घायल हो गए।
विज्ञापन

खुटार थाना क्षेत्र के गांव हरिहरपुर निवासी 27 वर्षीय बृजेश उर्फ लल्ला अपने फुफेरे भाई थाना कांट के गांव अलियापुर निवासी 20 वर्षीय हिमांशु मिश्रा और थाना मिर्जापुर क्षेत्र के गांव सरैया निवासी 23 वर्षीय सुशील पांडेय के साथ रविवार शाम चार बजे बाइक से ढाईघाट गंगा स्नान करके लौट रहे थे। जलालाबाद रोड पर चौंरा गांव के पास पीछे से आए ट्रैक्टर ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में बृजेश उर्फ लल्ला की मौके पर ही मौत हो गई। हिमांशु और सुशील का सीएचसी में इलाज चल रहा है। वहीं, जैतीपुर क्षेत्र में ईंट भट्ठा के पास रविवार शाम स्कार्पियो ने एक बाइक में टक्कर मार दी। इससे गढ़िया रंगीन के गांव पृथ्वीपुर निवासी 38 वर्षीय बबलू गुप्ता और 32 वर्षीय सत्यम घायल हो गए। दोनों बाइक से तिलहर से अपने घर लौट रहे थे। पुलिस ने स्कार्पियो को कब्जे में ले लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed