फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   one lakh loot

जनसेवा केंद्र के संचालक से एक लाख की लूट

Fri, 20 Mar 2020 02:25 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 20 Mar 2020 02:25 AM IST
विज्ञापन
one lakh loot
निगोही। क्राइम कंट्रोल करने में जिले की पुलिस पूरी तरह नाकाम साबित हो रही है। बृहस्पतिवार शाम गांव ढकिया तिवारी और छतेनी के बीच बाइक सवार दो बदमाशों ने तमंचे के बल पर जनसेवा केंद्र संचालक से 1.08 लाख रुपये लूट लिए और फरार हो गए। सूचना के बाद भी पुलिस को मौके पर पहुंचने में आधा घंटा से ऊपर लग गया। इसके बाद पुलिस पीड़ित से पूछताछ कर लौट आई। हालांकि पुलिस ने अभी तक घटना की रिपोर्ट तक नहीं की है।
विज्ञापन

क्षेत्र के गांव पचदेवरा निवासी योगेश बड़ौदा उत्तर प्रदेश ग्रामीण बैंक से संबंद्व जनसेवा केंद्र चलाते हैं। वह केंद्र पर बैक के खातेदारों को रुपयों का लेनदेन करते हैं। बृहस्पतिवार को रुपयों की जरूरत पड़ने पर वह गांव ढकिया तिवारी स्थित बैंक शाखा पहुंचे और शाम 4:15 बजे 1.08 लाख रुपये निकाले। इसके बाद शाम करीब छह बजे बाइक से गांव के लिए चल दिए। गांव ढकिया तिवारी और छतेनी के बीच पहुंचे तभी पीछे से बाइक पर दो लुटेरे आ गए। उन्होंने योगेश की बाइक को ओवरटेक कर रोक लिया और धक्का देकर जमीन पर गिरा दिया। इसी बीच लुटेरों ने योगेश के कनपटी पर तमंचा लगा दिया और जान से मारने की धमकी देकर रुपयों से भरा थैला लूट लिया और भाग गए। सूचना के आधा घंटे बाद निगोही प्रभारी निरीक्षक इंद्रजीत भदौरिया पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। उन्होंने लुटेरों की तलाश में कांबिंग की, लेकिन सफलता नहीं मिली। थानाध्यक्ष ने बताया कि मामले की तहरीर मिली है। जल्द ही लुटेरों को पकड़ लिया जाएगा। टीमें लगी हुईं हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed