{"_id":"7390ebb49b28c4084ce5d2f034cddc56","slug":"one-hour-late-start-encrochment-policy-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"डेढ़ घंटे देरी से शुरू हुआ अतिक्रमण हटाओ अभियान ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डेढ़ घंटे देरी से शुरू हुआ अतिक्रमण हटाओ अभियान
शाहजहांपुर।
Updated Thu, 08 Jan 2015 12:22 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिला प्रशासन के निर्देशन में नगर पालिका परिषद की ओर से दूसरे दिन अतिक्रमण हटाओ अभियान की शुरुआत पीडब्ल्यूडी गेस्ट हाउस के पास से की गई। इससे जीआईसी तिराहा के आसपास नालों पर किया गया तमाम अतिक्रमण को जेसीबी की मदद से हटवा दिया गया।
कचहरी से लेकर केरूगंज तक अतिक्रमण हटाने की शुरुआत दोपहर दो बजे से होनी थी। डेढ़ घंटे देरी से शुरू हुआ अभियान तय रूट से चौथाई से भी कम रास्ते का अतिक्रमण हट सका। प्रशासन ने खिरनीबाग तिराहा तक आसानी से अतिक्रमण हटा लिया, लेकिन खिरनीबाग चौराहा से लेकर जीआईसी के गेट तक आसानी से अतिक्रमण हटा दिया गया। वहीं जीआईसी तिराहा पर रखे जनरेटरों, इंजन आदि तमाम चीजों को हटाने में नगर पालिका प्रशासन को खासी दिक्कत हुई। हालांकि वहां पर अधिकांश दुकानदारों ने खुद ही अतिक्रमण हटा लिया, लेकिन भारी भरकम सामान को जेसीबी ने ही हटाया।
अतिक्रमण हटाने के दौरान सिटी मजिस्ट्रेट कमलेश द्विवेदी, नगर पालिका ईओ मुनेंद्र सिंह राठौर, एई राजेंद्र श्रीवास्तव, जेई एसके कनौजिया एवं विक्रमाजीत यादव, ड्राफ्ट्समैन कुलभूषण वर्मा, विजय शुक्ला, राजेश अस्थाना आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
ऐसे तो लग जाएगा काफी वक्त
सिटी मजिस्ट्रेट ने बुधवार को कचहरी से लेकर केरूगंज तक अतिक्रमण हटाने का तय किया था, लेकिन बुधवार को मात्र ही खिरनीबाग चौराहा तक ही अतिक्रमण हटाया जा सका। इस लिहाज से केरूगंज तक अतिक्रमण हटाने में काफी समय लग जाएगा।
आज सदर बाजार में चलेगी जेसीबी
सिटी मजिस्ट्रेट कमलेश द्विवेदी ने बताया कि बृहस्पतिवार को सदर बाजार चौराहा से लेकर बहादुरगंज होते हुए घंटाघर तक अतिक्रमण हटाया जाएगा। कहा कि इसके बाद समय मिलने पर जेल रोड पर केरूगंज तक भी अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया जाएगा।
लकड़ी मंडी से अतिक्रमण हटाने की मांग
भाजना के नगर महामंत्री नरेश पांचाल, रमेश चंद्र शर्मा और राजकुमार गुप्ता ने संयुक्त रूप से बहादुरगंज में स्थित लकड़ी मंडी में सड़क के दोनों ओर किए गए अतिक्रमण को हटाने की मांग की है। कहा कि अतिक्रमण हटाने की मांग को लेकर जिला प्रशासन और पालिका प्रशासन से भी शिकायतें की जा चुकी हैं।
डीएम से मिले गोविंदगंज के व्यापारी
गोविंदगंज मार्केट एसोसिएशन के पदाधिकारी एवं व्यापारी डीएम, नगर पालिका चेयरमैन और ईओ से बुधवार को मिले। व्यपारियों ने शिकायत करते हुए डीएम को बताया कि जिला प्रशासन ने तानाशाह रवैया अपनाकर गोविंदगंज से अतिक्रमण हटाया है। डीएम से मिलने वालों में अध्यक्ष हरभजन सिंह, उपाध्यक्ष अब्दुल फरीद, महामंत्री राजीव सहाय, कोषाध्यक्ष कुलदीप सिंह, विजय टंडन, नरेश गुप्ता आदि मौजूद रहे।
फोल्डिंग जाल न हटाने की मांग
उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल के नगर अध्यक्ष सचिन बाथम के नेतृत्व में व्यापारियों ने नगर पालिकाध्यक्ष तनवीर खां को मांग पत्र देकर दुकानों के बाहर नालों के ऊपर डाले जाने वाले फोल्डिंग के जालों को न हटाने की मांग की। बाथम ने कहा कि फोल्डिंग जालों को छोड़कर ही अतिक्रमण को हटाया जाए। इस दौरान मोहम्मद असलम, सतीश गुप्ता, शिवकुमार गुप्ता, अमित शर्मा आदि मौजूद रहे।
शहरवासी खुद ही हटा
लें अतिक्रमण: ईओ
शाहजहांपुर। नगर पालिका परिषद के ईओ मुनेंद्र सिंह राठौर ने कहा कि शहरवासी अपनी दुकानों, भवनों एवं प्रतिष्ठानों के आसपास, मुख्य मार्गों, नालियों, साइड पटरियों आदि स्थानों से खुद ही हटा लें। कहा कि अभियान के दौरान अतिक्रमण हटाने के वक्त ऐसा न करने वालों को पहले से कोई सूचना नहीं दी जाएगी।