फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   one death and 7 injuired in road accident

बाइक बचाने के फेर में टेंपो पलटा, एक की मौत, सात लोग घायल

Tue, 22 Mar 2022 02:00 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 22 Mar 2022 02:00 AM IST
विज्ञापन
one death and 7 injuired in road accident
बंडा। बाइक बचाने के फेर में सवारियां लेकर आ रहा टेंपो अनियंत्रित होकर खाई में पलट गया। हादसे में टेंपो सवार आठ लोग घायल हो गए। घायलों को बंडा सीएचसी में भर्ती कराया गया। पांच लोगों की हालत गंभीर होने पर उन्हें जिला अस्पताल रेफर किया गया है। एक घायल बंडा के मोहल्ला ब्रजपाल नगर निवासी ब्रजेश कुमार की जिला अस्पताल ले जाते समय रास्ते में मौत हो गई।
विज्ञापन

सोमवार को पुवायां से एक टेंपो चालक दस सवारियां भरकर बंडा की तरफ आ रहा था। गांव बसंतापुर के पास पेट्रोल पंप के सामने एक बाइक सवार को बचाने के फेर में टेंपो अनियंत्रित होकर खाई में पलट गया। टेंपो चालक मौके से भाग गया। टेंपो पलटते ही मौके पर चीख-पुकार मच गई। आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और घायलों को टेंपो से निकालकर 108 सेवा की एंबुलेंस को सूचना दी। मौके पर पहुंची एंबुलेंस के चालक और ईएमटी ने घायलों को बंडा सीएचसी पर भर्ती कराया।
विज्ञापन

हादसे में घायल गांव ढुकरी निवासी धनवती, गांव भौरखेड़ा खुर्द निवासी 45 वर्षीय ईश्वरवती, बंडा के मोहल्ला बृजपाल नगर निवासी 35 वर्षीय ब्रजेश कुमार, गांव सैदापुर निवासी 55 वर्षीय द्रोपदी देवी, पीलीभीत के पूरनपुर निवासी 45 वर्षीय अनीता देवी को जिला अस्पताल रेफर किया गया। जिला अस्पताल ले जाते समय ब्रजेश कुमार ने दम तोड़ दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

गांव सिकरहना निवासी माया देवी उनके पति बृजपाल और एक अन्य घायल को इलाज के बाद घर भेज दिया गया है। ब्रजेश की मौत से पत्नी किरन देवी, पुत्री गोल्डी, पुत्र आकाश, गौरव, सौरभ का रो-रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed