फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   On the instructions of SDM, the Nagar Panchayat pond was measured.

Shahjahanpur News: एसडीएम के निर्देश पर नगर पंचायत के तालाब की पैमाइश

Sun, 04 Oct 2026 09:55 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 04 Oct 2026 09:55 PM IST
विज्ञापन
On the instructions of SDM, the Nagar Panchayat pond was measured.
खुटार में पीडब्ल्यूडी और नगर पंचायत के तालाब पर डाली जा रही मिट्टी। संवाद
खुटार। नगर के मुख्य चौराहे से गोला रोड पर देवस्थान मंदिर के पास रोड के किनारे सरकारी जमीन को पाटकर कब्जा किए जाने के मामले में एसडीएम के निर्देश पर नगर पंचायतकर्मी, लेखपाल ने पहुंचकर पैमाइश की, लेकिन मिट्टी डालकर कब्जा करने वालों पर कार्रवाई नहीं की।
विज्ञापन

मंदिर के पास की रोड के किनारे की बेशकीमती सरकारी भूमि के पीछे प्लाटिंग की तैयारी चल रही है। प्लाटिंग करने वाले नगर पंचायत के तालाब और तालाब के आगे की पीडब्ल्यूडी की भूमि पर मिट्टी डालकर पाट रहे हैं। सरकारी भूमि से ही प्लाटों के लिए रास्ता बनाने की तैयारी है। पूर्व में ईओ से शिकायत की गई। उनके संज्ञान नहीं लेने पर डीएम और एसडीएम को अवगत कराया गया।
विज्ञापन

एसडीएम सदानंद सरोज के निर्देश पर रविवार को नगर पंचायतकर्मी और लेखपाल पुलिस के साथ मौके पर पहुंचे। नगर पंचायत कर्मियों ने पैमाइश के बाद तालाब के चारों ओर खाई करवा दी है, लेकिन जिस जगह मिट्टी डाली जा रही है, उसे पीडब्ल्यूडी का बताकर कार्रवाई नहीं की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


--
सरकारी भूमि पर मिट्टी डालने वालों पर रिपोर्ट दर्ज कराने के निर्देश दिए थे। रिपोर्ट दर्ज नहीं कराई गई है और मिट्टी डाली जा रही है तो जांच कराई जाएगी और कार्रवाई होगी।
-सदानंद सरोज, एसडीएम पुवायां
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed