फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   On Sunday, the heat broke the record of the season

रविवार को गर्मी ने सीजन के तोड़ दिए रिकार्ड 

Sun, 14 May 2017 11:42 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो शाहजहांपुर। 
अमर उजाला ब्यूरो शाहजहांपुर।  Updated Sun, 14 May 2017 11:42 PM IST
विज्ञापन
On Sunday, the heat broke the record of the season
heat - फोटो : अमर उजाला
41.4 डिग्री पर जा पहुंचा थर्मामीटर का पारा
विज्ञापन

पंखों की गर्म हवा से जनजीवन हुआ बेहाल
 

चालू मई माह की शुरुआत से आग उगल रही गर्मी ने रविवार को सीजन के सारे रिकार्ड ध्वस्त करके थर्मामीटर का पारा 41.4 डिग्री की ऊंचाई पर पहुंचा दिया। मौसम विज्ञानियों का मानना है कि आसमान साफ रहने की दशा में आने वाले दिनों में तापमान में और अधिक बढ़ोत्तरी होगी। 
कृषि प्रधान जिले में गर्मी के सीजन में उष्ण हवाओं के चलते तापमान 40 डिग्री के आसपास रहना कोई नई बात नहीं है। गत 29 अप्रैल को तापमान 40 डिग्री तक पहुंच गया था, लेकिन उसी रात बारिश से हवा में नमी बढ़ने से अगले दिन पारा दो डिग्री गिर गया था। इसके बाद भी मौसम के करवट बदलने से तापमान में उतार चढ़ाव बना रहा। इधर, गत दो दिन से आसमान साफ रहने की वजह से तेज धूप खिली तो पारा भी लगातार चढ़ता रहा। 
विज्ञापन

रविवार को दिन निकलने के बाद जैसे-जैसे क्षितिज पर उगा सूरज आसमान पर चढ़ा, दो दिन पहले आंधी के साथ हुई बूंदाबांदी के चलते उमस के साथ गर्मी बढ़ने लगी। दिन में 11 बजे तक इतनी गर्मी पड़ने लगी कि दोपहर का अहसास होने लगा। गर्मी से राहत पहुंचाने में सीलिंग फैन और फर्राटा भी असहाय हो गए। पंखों की हवा से पसीना सूखता रहा, लेकिन कोई खास राहत नहीं मिल सकी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

भीषण गर्मी के चलते दोपहर तक सड़कों पर चहल-पहल कम हो गई। छुट्टी के दिन कामकाजी तबके ने बाजार से जुड़े घरेलू काम शाम तक के लिए टाल दिए। माना जा रहा है कि इस बार जिले में गेहूं की कटाई के बाद साठा धान की खेती प्रतिबंधित कर दिए जाने से वातावरण को खेतों से मिलने वाली नमी में कमी आने से तापमान में तेजी से वृद्धि हो रही है। 

 
मई में तापमान का उतार-चढ़ाव: एक नजर
----------------------------
01 मई              34.5 डिग्री
02 मई              37.0 डिग्री
03 मई              39.4 डिग्री
04 मई              38.0 डिग्री
05 मई              38.6 डिग्री
06 मई              40.4 डिग्री
07 मई              40.8 डिग्री
08 मई              40.8 डिग्री
09 मई              38.0 डिग्री
10 मई              36.2 डिग्री
11 मई              38.5 डिग्री
12 मई              39.0 डिग्री
13 मई              39.2 डिग्री
 
बैरोमीटर से मिला बूंदाबांदी का संकेत
बैरोमीटर की रीडिंग कई अंक गिरने से जिले में हवा के कम दबाव का क्षेत्र विकसित हो रहा है। इससे अगले 24 घंटे में बूंदाबांदी के संकेत मिले हैं, लेकिन बारिश इतनी नहीं होगी कि भीषण गर्मी से ज्यादा राहत मिल सके। 
-डॉ. मनमोहन सिंह, मौसम वैज्ञानिक, गन्ना शोध परिषद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed