फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   On Dhanteras children New Cka food in pots

धनतेरस पर बच्चों ने  नए बर्तनों में छका भोजन

Fri, 28 Oct 2016 11:55 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो शाहजहांपुर।
अमर उजाला ब्यूरो शाहजहांपुर। Updated Fri, 28 Oct 2016 11:55 PM IST
विज्ञापन
On Dhanteras children New Cka food in pots
मिड डे-मील - फोटो : अमर उजाला
मिड डे मील योजनांतर्गत राज्यमंत्री राममूर्ति और डीएम ने बांटे थाली और गिलास
विज्ञापन

प्रदेश सरकार की ओर से धनतेरस के पर्व पर मिड डे-मील योजना से लाभांवित हो रहे बच्चों को थाली और गिलास वितरित किए गए। शुक्रवार को सुबह रोटी गोदाम परिसर में संचालित चार परिषदीय स्कूलों में पिछड़ा वर्ग कल्याण राज्यमंत्री राममूर्ति सिंह वर्मा, डीएम राम गणेश, सीडीओ टीके शिबू ने बच्चों को थाली और गिलास वितरित कर उन्हें नए बर्तन में भोजन भी कराया। 
इस अवसर पर राज्यमंत्री वर्मा ने कहा कि यह मुख्यमंत्री की सोच है कि स्कूलों में बच्चे एक-दूसरे को देखकर हीन भावना महसूस न करें और एक साथ एक ही प्रकार के बर्तन में भोजन करें, इसलिए चालू सत्र से ही पूरे प्रदेश में योजना का लाभ ले रहे बच्चों के लिए स्टील की खाने वाली थाली और गिलास उपलब्ध कराए हैं। ताकि बच्चों में समानता की भावना पैदा हो। डीएम ने मुख्यमंत्री की इस महत्वाकांक्षी योजना से बच्चों को अब घर से बर्तन नहीं लाने होंगे। इसके बाद राज्यमंत्री राममूर्ति सिंह वर्मा ने बच्चों को त्योहार पर नए बर्तनों का उपयोग कराते हुए सब्जी- पूड़ी परोसी। बीएसए देवेंद्र कुमार पांडेय ने आभार व्यक्त किया।
विज्ञापन

इस अवसर पर खंड शिक्षा अधिकारी पीएल निरंकारी, एमडीएम समन्वयक निश्चय सिंह, नगर समन्वयक इमरान सईद खां, दपिंदर कौर, निकहत परवीन, रीता सक्सेना, रचना जौहरी, हसीब अली, खुशबू सबूर, मो. आदिल, अतहर कादरी, सुमन सक्सेना, सुनीता देवी, प्रशस्ति सक्सेना, साहिल इकबाल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed