फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   On 22nd, devotees of Ram will apply their Tilak with Roli and worshiped Akshat.

Shahjahanpur News: 22 को रोली से अपना तिलक कर पूजित अक्षत लगाएंगे रामभक्त

Sat, 13 Jan 2024 01:58 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर Updated Sat, 13 Jan 2024 01:58 AM IST
विज्ञापन
On 22nd, devotees of Ram will apply their Tilak with Roli and worshiped Akshat.
शाहजहांपुर में पूजित अक्षत को मंदिर में श्रद्धाभाव के साथ रखता एक परिवार। स्रोत-जागरुक पाठक
शाहजहांपुर। 22 जनवरी को भगवान श्रीराम के मंदिर में भव्य प्राण-प्रतिष्ठा के भावात्मक निमंत्रण के रूप में पूजित अक्षत घर-घर पहुंचाए जा रहे हैं। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की टोलियों ने शहर में 95 और ग्रामीण इलाकों में 80 प्रतिशत घरों में पूजित अक्षत पहुंचा दिए हैं। अक्षत को लोग श्रद्धाभाव के साथ मंदिर में रख रहे हैं। 22 जनवरी को सभी रोली से अपना तिलक कर पूजित अक्षत लगाएंगे।
विज्ञापन

अयोध्या में भगवान श्रीराम के मंदिर की परिकल्पना साकार होने के बाद दिसंबर में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ ने टोलियों का गठन कर दिया था। नगरीय क्षेत्र में 63 बस्ती के लिए टोलियों व प्रत्येक गांव के लिए एक टोली बनाई गई थी। उन्हें अपनी सुविधा के अनुसार प्रत्येक घर पर पूजित अक्षत और पत्रक पहुंचाने का लक्ष्य दिया गया था।
विज्ञापन

आरएसएस के विभाग संघ चालक रवि मिश्रा बताते हैं कि हर हिंदू परिवार को भगवान का चित्र व पत्रक और पूजित अक्षत भेंट किए जा रहे हैं। तीन लाख घरों में अक्षत और निमंत्रण पत्र पहुंचाने का लक्ष्य मिला था। शहर में 95 प्रतिशत लक्ष्य पूरा हो गया है। भगवान श्रीराम के भक्त अक्षत अपने घरों के मंदिरों में श्रद्धा के साथ रख रहे हैं। संघ का आह्वान है कि 22 जनवरी को सभी रामभक्त रोली से अपना तिलक कर पूजित अक्षत लगाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन

-----------
गली के मंदिर में करें आयोजन
-मंदिर के प्राण-प्रतिष्ठा पर निर्धारित लोगों को अयोध्या में प्रवेश मिलेगा। शेष लोगों को बाद में अयोध्या आने की अपील की गई है। आरएसएस के विभाग कार्यवाह रवि मिश्रा ने बताया कि प्राण-प्रतिष्ठा के दौरान अपने गली के मंदिर में आयोजन करें। वहीं पर कार्यक्रम का लाइव प्रसारण भी देखे।
---
जिला कारागार में बंदी देखेंगे लाइव प्रसारण

-जिला कारागार में बंदियों के बीच अक्षत वितरण के कार्यक्रम का आयोजन हुआ। विश्व हिंदू परिषद के प्रांत संगठन मंत्री राजेश कुमार ने राम मंदिर का संपूर्ण विषय कारागार के बंदियों को जानकारी दी। उन्होंने बताया अयोध्या में पांच सौ से अधिक वर्षों के संघर्ष और बलिदानों के बाद राम मंदिर बनकर तैयार है। जिसकी प्राण-प्रतिष्ठा 22 जनवरी को संपन्न होगी। सभी बंदियों से कारागार परिसर में 22 जनवरी को दीपावली जैसा उत्सव मनाने की अपील की। जेल अधीक्षक मिजाजी लाल ने बताया कि एलईडी की व्यवस्था परिसर के अंदर कराकर रामलला की प्राण प्रतिष्ठा को लाइव दिखाएंगे। महानगर अध्यक्ष अभिनव ओमर, आरएसएस के महानगर संपर्क प्रमुख वर्थ तिवारी, प्रदीप प्रजापति, मानवेंद्र सिंह, संजय गुप्ता मौजूद रहे।

-------
राम मंदिर आंदोलन के प्रथम बलिदानी के परिजन को दिया निमंत्रण
शाहजहांपुर। राम मंदिर आंदोलन में प्रथम अमर बलिदानी ज्ञानदेव हिंदू के परिजनों को विश्व हिंदू परिषद की ओर से अयोध्या से आए पूजित अक्षत भेंट किए। साथ ही अयोध्या आने का निमंत्रण भी दिया। ज्ञान देव हिंदू के भतीजे संचित गुप्ता, रमेश कुमार ने विहिप से मांग की है कि श्री ज्ञानदेव हिंदू की प्रतिमा महानगर में किसी मुख्य स्थान पर लगाई जाए। इस दौरान प्रांत संगठन मंत्री राजेश कुमार आदि मौजूद रहे।
--------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed