{"_id":"67030b34986ee6ad9a0015b4","slug":"old-man-who-went-to-guard-the-farm-died-due-to-drowning-in-the-pond-shahjahanpur-news-c-122-1-sbly1042-128712-2024-10-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shahjahanpur News: खेत की रखवाली करने गए वृद्ध की तालाब में डूबने से मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shahjahanpur News: खेत की रखवाली करने गए वृद्ध की तालाब में डूबने से मौत
Mon, 07 Oct 2024 03:42 AM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
Updated Mon, 07 Oct 2024 03:42 AM IST
विज्ञापन
रामप्रकाश का फाइल फोटो। स्रोत: परिजन
जैतीपुर। खेत की रखवाली करने गए क्षेत्र के गांव खेड़ारठ निवासी रामप्रकाश (67) की तालाब में डूबने से मौत हो गई। देर रात उनका शव तालाब में उतराता मिला। उनकी मौत से परिवार में कोहराम मचा है।
रामप्रकाश गांव के एक व्यक्ति की फसल की रखवाली करते थे। शनिवार की शाम सात बजे वह मकान से खेतों की तरफ गए थे। देर रात तक वह घर नहीं लौटे। इस बीच रात आठ बजे खेत मालिक उनके घर पर पूछने आया। मां भगवान देवी से पूछने के बाद खेत पर तलाश करने गए। वहां उनका कोई सुराग नहीं लगा। रात करीब दस बजे परिजन ने तलाश शुरू की। खेतों की तरफ बने तालाब में टॉर्च जलती दिखाई देने पर संदेह के आधार पर तालाब में घुसकर तलाश शुरू की। वहां राम प्रकाश का शव उतराता मिला। रामप्रकाश की मौत से परिवार में कोहराम मच गया। मृतक की मां भगवान देवी का रो-रो कर बुरा हाल है। उनके एक बेटे की पहले भी मौत हो चुकी है परिजनों ने शव का पोस्टमार्टम कराने से इन्कार कर दिया। शव का अंतिम संस्कार कर दिया।