{"_id":"6a1534825e6e9dadbc0f3812","slug":"ohe-line-broken-due-to-falling-of-trees-in-storm-rail-traffic-disrupted-for-eight-hours-2026-05-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shahjahanpur News: आंधी के पेड़ गिरने से टूटी ओएचई लाइन, आठ घंटे तक बाधित रहा रेल यातायात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shahjahanpur News: आंधी के पेड़ गिरने से टूटी ओएचई लाइन, आठ घंटे तक बाधित रहा रेल यातायात
Tue, 26 May 2026 11:20 AM IST
Mukesh Kumar
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहांपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहांपुर
Published by: Mukesh Kumar
Updated Tue, 26 May 2026 11:20 AM IST
सार
शाहजहांपुर में सोमवार रात तेज आंधी चली। इस दौरान बारिश भी हुई। इस दौरान हरदोई के बेहटा गोकुल के पास पेड़ गिरने से ओएचई लाइन क्षतिग्रस्त हो गई। इससे रेल यातायात बाधित रहा।
विज्ञापन
आंधी में कई जगहों पर गिरे पेड़
- फोटो : संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
शाहजहांपुर में सोमवार रात आंधी और बारिश के दौरान हरदोई के बेहटा गोकुल के पास पेड़ गिरने से ओएचई लाइन का तार टूट गया। इसके चलते अप लाइन पर रेल यातायात ठप रहा। लखनऊ मेल समेत तमाम गाड़ियां फंसी रही। मंगलवार सुबह सात बजे रेल संचालन शुरू हो सका है।
विज्ञापन
रात करीब दस बजे से तेज आंधी चली। करीब एक घंटे तक चली आंधी में तमाम जगहों पर पेड़ गिर गए। एक पेड़ बेहटा गोकुल के पास ओएचई लाइन पर गिर गया। इसके चलते लाइन के तार टूट गए, जिसकी वजह से अपलाइन पर रेल यातायात बंद हो गया। बाघ एक्सप्रेस, शहीद एक्सप्रेस, बीकानेर वीकली एक्सप्रेस, दून एक्सप्रेस, न्यू दिल्ली राजधानी एक्सप्रेस समेत कई ट्रेनें बाधित रहीं।
विज्ञापन
ओएचई लाइन क्षतिग्रस्त होने से करीब सात से आठ घंटे तक रेल संचालन बंद रहा। सुबह में ओएचई लाइन सही होने पर ट्रेनों का संचालन शुरू हो सका। दूसरी ओर, रोजा में लाइन नंबर तीन पर पेड़ गिर गया, हालांकि उससे रेल यातायात पर फर्क नहीं पड़ा है। वहीं, आंधी के बाद जिले में कई इलाकों में बिजली भी गुल रही।
विज्ञापन