फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   oficer gayab

पांच घंटे गायब रहे पीसीएफ अधिकारी

Tue, 30 Dec 2014 12:23 AM IST
श्ााहजहांपुर
श्ााहजहांपुर Updated Tue, 30 Dec 2014 12:23 AM IST
विज्ञापन
पीसीएफ के एक बड़े स्थानीय अधिकारी के सोमवार शाम लापता होने पर पांच घंटे तक पुलिस विभाग में खलबली मची रही। रात करीब साढे़ दस बजे उनके घर लौटने के बाद पुलिस ने राहत की सांस ली।
विज्ञापन


बताया जाता है कि सैफई (इटावा) के मूल निवासी ये अधिकारी घरेलू विवाद के बाद वह शाम करीब पांच बजे साउथ सिटी स्थित अपने घर से कहीं चले गए थे। कुछ पता न चलने पर पत्नी की सूचना पर शहर के सारे होटल खंगाल लिए गए। कुछ ही घंटे में सत्तारूढ़ पार्टी के नेताओं तक भी यह मामला पहुंच गया था।
विज्ञापन


यह अधिकारी मिश्रीपुर स्थित दफ्तर में बैठते हैं और यहां काफी समय से तैनात हैं। घरेलू विवाद सोमवार शाम को ही होना बताया गया है। नाराज होकर उनके जाने के बाद पहले तो पत्नी ने इंतजार किया। कुछ पता न चलने पर उन्होंने कोतवाली पुलिस को जानकारी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


बात जब वरिष्ठ अधिकारियों तक पहुंची तो एसपी ने खुद ही मामले की कमान संभाल ली। वह सदर बाजार थाना पहुंच गए और टीमें बनाकर तलाश शुरू कराई। आनन-फानन में पुलिस ने शहर के सभी प्रमुख होटलों में छानबीन कर डाली। रेलवे स्टेशन और करीबियों के घर पर भी उनकी तलाश की गई।


रात साढ़े दस बजे उनके घर लौटने पर पत्नी ने ही कोतवाली पुलिस को जानकारी दी। उस समय भी एसपी सदर बाजार थाने में ही थे। कोतवाली इंस्पेक्टर ने उनके लौटने की पुष्टि की लेकिन इस बात से अनभिज्ञता जताई कि इतने घंटे वह कहां रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed