फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Officials say they have been sent to Goshadan, thousands of stray animals are roaming on the highway

Shahjahanpur News: अधिकारी कह रहे गोसदन भेजे गए, हाईवे पर घूम रहे हजारों छुट्टा पशु

Thu, 28 Aug 2025 12:31 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 28 Aug 2025 12:31 AM IST
विज्ञापन
Officials say they have been sent to Goshadan, thousands of stray animals are roaming on the highway
शाहजहांपुर कांट मार्ग पर खड़े छुट्टा गोवंशीय पशु। संवाद
पुवायां। पुवायां से शाहजहांपुर, बंडा, खुटार और मोहम्मदी हाईवे पर रात में 500 से अधिक पशु घूमने लगते हैं। जिले से गुजरने अन्य हाईवे पर भी हजारों की संख्या में पशु बसेरा बनाए हुए हैं। आए दिन हादसों में लोगों की जान जा रही है।
विज्ञापन

25 अगस्त की रात गांव करनापुर में बाइक सांड़ से टकराने से गांव खानपुर की राजकुमारी की मौत हो गई थी और गंभीर घायल उनके पति दुर्गेश कुमार 26 अगस्त को दम तोड़ दिया था। जिम्मेदार कह रहे हैं कि पशु गोसदन भिजवा दिए गए हैं, लेकिन हकीकत यह है कि हाईवे पर भारी संख्या में पशुओं की मौजूदगी से हादसे हो रहे हैं।
विज्ञापन



रात आठ बजे धारा में ओवरब्रिज के पास बैठता है पशुओं का झुंड

शाहजहांपुर-पलिया हाईवे पर पुवायां से खुटार की ओर निकलते ही गांव धारा के ओवरब्रिज के पास साइड पटरी पर छुट्टा पशुओं का बड़ा झुंड शाम होते ही आकर बैठ जाता है। यहां पर पशुओं से टकराकर कई बाइक सवार घायल हो चुके हैं। यहां पर पशु पूरी रात बैठे रहते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन




8.10 पर बितौनी में हाईवे मिले 20 पशु

गांव धारा से आगे कुछ ही दूर पर गांव बितौनी है। यहां पशुओं का दूसरा झुंड हाईवे पर बैठा मिलता है। गांव के लोग बताते हैं कि उमस के कारण करीब 20 छुट्टा पशु हाईवे पर आकर बैठते हैं। हाईवे से निकलने वाले वाहनों की हवा से मच्छरों से बचाव होने के कारण पशु रात भर हाईवे पर ही बैठे रहते हैं।



8.25 पर करनापुर और चीनी मिल के पास दिखा पशुओं को झुंड
बितौनी के बाद गांव करनापुर के आसपास भी भारी संख्या में छुट्टा पशु हाईवे पर घूमते हैं। शाम छह बजे से ही भारी संख्या में पशु यहां आकर हाईवे पर अड्डा जमा लेते हैं। यहां कई बार हादसों में पशुओं की जान भी जा चुकी है और बाइक चालक भी चोटिल हो चुके हैं।


लोग बोले-समस्या सुनने को अधिकारी तैयार नहीं
सड़कों से लेकर गांवों और खेतों पर छुट्टा पशुओं की भरमार है। फसलों को नुकसान होने के साथ ही हादसे भी होते हैं। अधिकारी सुनने को तैयार नहीं है। - अविरल शुक्ला, गंगसरा-पुवायां

छुट्टा पशुओं से हाईवे पर आए दिन हादसे हो रहे हैं, लेकिन पशुओं को गोसदन भिजवाने के नाम पर कागजी खानापूरी की जा रही है। -
सुनील गुप्ता, गंगसरा-पुवायां



क्षेत्र में गोशालाओं होने के बावजूद सड़कें पर गोवंश बैठे रहते हैं। इसकी वजह से घटनाएं होती हैं। किसानों को रातभर खेतों पर जागकर फसलों की रखवाली करनी पड़ती है। - नीरज, खुलोली, कांट


रात में गोशालाओं से पशु छोड़ दिए जाते हैं। पशु एकत्र होकर सड़क पर बैठ जाते हैं। इनकी चपेट में आकर लोग घायल हो जाते हैं। कई लोग अपनी जान भी गवां चुके हैं। - विपिन वर्मा, बरुआ बुजुर्ग, कांट

अभी हाल ही में पुवायां तहसील क्षेत्र से कुल 12 गोशालाओं के लिए एक-एक एकड़ जमीन चिह्नित करके प्रस्ताव भेजे गए हैं। इसके अलावा खुटार की सिमरा वीरान, पुवायां नगर पालिका की कान्हा आश्रय स्थल में क्षमता वृद्धि की मंजूरी के लिए पत्राचार किया गया है। जल्द ही समस्या का समाधान किया जाएगा। - चित्रा निर्वाल, एसडीएम पुवायां


हाईवे पर छुट्टा पशुओं से हो रहीं मौतें...पकड़ने के नहीं इंतजाम

शाहजहांपुर। छुट्टा पशुओं के हाईवे पर घूमने की वजह से हादसों में लोगों की जान जा रही है। प्रशासन की ओर से छुट्टा पशुओं को पकड़ने के लिए कोई इंतजाम नहीं किए जा रहे। हादसों की संख्या लगातार बढ़ती जा रही है। छुट्टा पशु खुलेआम घूम रहे हैं, लेकिन प्रशासन का दावा किया जा रहा है कि पशुओं को पकड़कर आश्रय स्थलों में पहुंचाया जा रहा है।

पशु चिकित्सा विभाग के मुताबिक, वर्तमान में जिले में 26264 पशु संरक्षित हैं। इसमें से 9497 पशुओं को सहभागिता योजना के तहत गोपालकों को दिया गया है। जनपद में 133 गोआश्रय स्थल संचालित हैं। शाहजहांपुर से जलालाबाद जाने वाले हाईवे पर छुट्टा पशुओं के झुंड जगह-जगह देखने को मिल जाएंगे। ददरौल मोड़, जमौर पेपर मील, पिपरौला आदि गांव के पास सड़कों पर छुट्टा पशुओं के झुंड सड़क के बीच में बैठ जाते हैं। संवाद


हादसों में हुईं मौतें

- पुवायां में सांड़ की टक्कर लगने से लखीमपुर खीरी के अनिल की मौत हो गई
- अल्हागंज में सुगसुगी मोड़ पर छुट्टा पशु की वजह से मनीराम की मौत हो गई थी।

- जलालाबाद में छुट्टा जानवर की वजह से समोद की मौत हो गई थी।
- कांट क्षेत्र में सांड़ से टकराए हरदोई के युवक की मौत हो गई थी।

- बंडा में स्कूल के कर्मचारी विनोद की सांड़ की टक्कर लगने से मौत हो गई थी।
- पुवायां-बंडा मार्ग पर गांव जुझारपुर के पास बाइक सवार लखीमपुर निवासी अनिल की छुट्टा पशु की चपेट में आकर हुई मौत।

- सेहरामऊ दक्षिणी में गांव सरौरी में सांड़ से टकराकर एक व्यक्ति की मौत हो गई।

छुट्टा पशुओं को पकड़ने के लिए ब्लॉक स्तर पर टीमों को लगाया गया है। खासकर मुख्य सड़कों पर पशुओं को पकड़ने का अभियान चल रहा है। पांच नई वृहद गोशाला बनकर तैयार हो गई है। इससे पशुओं को रखने की कोई दिक्कत नहीं है। - राजेंद्र कुमार, मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी

शाहजहांपुर कांट मार्ग पर खड़े छुट्टा गोवंशीय पशु। संवाद

शाहजहांपुर कांट मार्ग पर खड़े छुट्टा गोवंशीय पशु। संवाद

शाहजहांपुर कांट मार्ग पर खड़े छुट्टा गोवंशीय पशु। संवाद

शाहजहांपुर कांट मार्ग पर खड़े छुट्टा गोवंशीय पशु। संवाद

शाहजहांपुर कांट मार्ग पर खड़े छुट्टा गोवंशीय पशु। संवाद

शाहजहांपुर कांट मार्ग पर खड़े छुट्टा गोवंशीय पशु। संवाद

शाहजहांपुर कांट मार्ग पर खड़े छुट्टा गोवंशीय पशु। संवाद

शाहजहांपुर कांट मार्ग पर खड़े छुट्टा गोवंशीय पशु। संवाद

शाहजहांपुर कांट मार्ग पर खड़े छुट्टा गोवंशीय पशु। संवाद

शाहजहांपुर कांट मार्ग पर खड़े छुट्टा गोवंशीय पशु। संवाद

शाहजहांपुर कांट मार्ग पर खड़े छुट्टा गोवंशीय पशु। संवाद

शाहजहांपुर कांट मार्ग पर खड़े छुट्टा गोवंशीय पशु। संवाद

शाहजहांपुर कांट मार्ग पर खड़े छुट्टा गोवंशीय पशु। संवाद

शाहजहांपुर कांट मार्ग पर खड़े छुट्टा गोवंशीय पशु। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed