फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Officers will start inspection of sensitive polling places from today

संवेदनशील मतदेय स्थलों का अधिकारी आज से शुरू करेंगे निरीक्षण

Tue, 11 Jan 2022 12:51 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 11 Jan 2022 12:51 AM IST
विज्ञापन
Officers will start inspection of sensitive polling places from today
शाहजहांपुर के कलक्ट्रेट सभागार में पुलिस अधिकारियों के साथ बैठक करते जिलाधिकारी उमेश प्रताप सि? - फोटो : SHAHJAHANPUR
शाहजहांपुर। कानून व्यवस्था की दृष्टि से संवेदनशील और अति संवेदनशील चिह्नित किए जनपद के मतदान केंद्रों और मतदेय स्थलों का अधिकारी मंगलवार से भौतिक निरीक्षण शुरू करके वहां की खामियां दूर कराएंगे। जिला निर्वाचन अधिकारी/डीएम उमेश प्रताप सिंह ने मंगलवार को कलक्ट्रेट सभागार में निर्वाचन संबंधी तैयारियों की समीक्षा बैठक में अधिकारियों को यही दिशा निर्देश दिए। यही नहीं, आचार संहिता का वित्तीय दृष्टिकोण से पालन कराने के लिए आज से उड़नदस्ता टीमें सक्रिय कर जनपद में धारा 144 लागू कर दी।
विज्ञापन

बैठक में मौजूद एसडीएम और सीओ के साथ डीएम ने धारा 107 और 116 दंड प्रक्रिया संहिता को लेकर खास चर्चा की। उन्होंने निर्देश दिए कि सभी मतदेय स्थलों, विशेषकर संवेदनशील मतदेय स्थलों का भौतिक निरीक्षण कर लें। वहां कोई खिड़की टूटी नहीं हो और वहां तक आने-जाने के रास्ते में किसी प्रकार की बाधा नहीं हो। मतदेय स्थल पर हवा, पानी की व्यवस्था भी ठीक प्रकार से होनी चाहिए। उन्होंने कोरोना संक्रमण बढ़ने के मद्देनजर पूरी निर्वाचन प्रक्रिया के दौरान कोविड गाइडलाइन का कड़ाई से पालन कराने को निषेधाज्ञा को जरूरी बताया।
विज्ञापन

डीएम ने मास्क चेकिंग करने और बगैर मास्क लगाए घूमते पाए जाने वालों से अधिक जुर्माना वसूलने के साथ उड़नदस्ता टीमों के जरिए ऐसे सभी संदिग्ध वाहनों की जांच कराने के निर्देश दिए, जिन पर बिना वैध कागजातों के बड़ी धनराशि लाने-ले जाने का संदेह हो। उन्होंने आयकर विभाग के अधिकारियों को निर्देशित किया कि आयोग के निर्देशानुसार 50 हजार रुपये और इससे अधिक धनराशि ले जाने वालों से उसके स्रोत की ठोस जानकारी की जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

डीएम ने कहा कि निषेधाज्ञा आगामी 28 फरवरी तक प्रभावी रहेगी और उसमें निहित आदेशों का उल्लंघन आईपीसी की धारा 188 व उप्र आपदा प्रबंध अधिनियम-2005 की धारा-60 के तहत दंडनीय होगा। बैठक में एसपी एस आनंद, सीडीओ श्याम बहादुर सिंह, एडीएम प्रशासन रामसेवक द्विवेदी आदि अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed