{"_id":"690b9a4ed990b1b53c0eafa4","slug":"officers-will-explain-to-families-who-are-hesitant-to-get-vaccinated-shahjahanpur-news-c-122-1-sbly1042-156891-2025-11-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shahjahanpur News: टीकाकरण कराने से झिझकने वाले परिवारों को समझाएंगे अफसर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shahjahanpur News: टीकाकरण कराने से झिझकने वाले परिवारों को समझाएंगे अफसर
विज्ञापन
शाहजहांपुर। नगरीय क्षेत्र में बच्चों को विभिन्न तरह की बीमारियों से बचाने के लिए लगाए जाने वाले टीके से दूरी बनाने वाले परिवारों को फिर से समझाया जाएगा। सीडीओ के निर्देश पर ऐसे परिवारों की सूची तैयार कर अफसराें को उन्हें मनाने के लिए भेजने की कार्ययोजना तैयार की गई है।
भ्रांतियों की बेड़ियों से जकड़े परिवार बच्चों का टीकाकरण नहीं करा रहे हैं। टीबी, पोलियो, पीलिया, काली खांसी, गलाघोंटू, टिटनेस, रोटा वायरस, निमोनिया समेत कई रोगों के टीके स्वास्थ्य विभाग की ओर से लगाए जाते हैं। नगरीय क्षेत्र के 872 परिवार अपने बच्चों को टीका नहीं लगवा रहे हैं। ऐसे परिवारों को फिर से समझाने के लिए कार्ययोजना तैयार की गई है।
सीडीओ डॉ.अपराजिता सिंह के निर्देश पर प्रतिरोध करने वाले परिवारों के घरों पर अफसर जाएंगे। पार्षद व गणमान्य लोगों की मदद से उन्हें समझाकर टीकाकरण के लिए राजी किया जाएगा। सीडीओ ने स्वास्थ्य विभाग के अफसरों से कार्ययोजना भी मांगी है। नोडल अधिकारी डॉ.आसिफ ने बताया कि झिझक वाले परिवारों को लेकर पूर्व में अभियान चल चुका है। अब फिर अभियान चलाकर परिवारों को टीकाकरण के लिए राजी किया जाएगा।
विज्ञापन
-- -- -- -- -
शहर में इन मोहल्लों में हैं ज्यादा परिवार
नगरीय क्षेत्र में बाबूजई, महमंद हद्दफ, जलालनगर, ककरा, निसरजई आदि मोहल्लों में ज्यादा बच्चे हैं, जिनके अभिभावक टीकाकरण से एतराज कर रहे हैं। टीम के पहुंचने पर परिवार वाले कई बहाने बनाकर टीकाकरण को टाल देते हैं।