फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Officers arrived on time, relief to the complainants

समय से पहुंचे अधिकारी, फरियादियों को मिली राहत

Wed, 20 Apr 2022 01:30 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 20 Apr 2022 01:30 AM IST
विज्ञापन
Officers arrived on time, relief to the complainants
कार्यालय में फरियादी की समस्या सुनती खंडविकास अधिकारी जैतीपुर - फोटो : SHAHJAHANPUR
जैतीपुर। ब्लॉक मुख्यालय में अफसरों की लेटलतीफी से परेशान फरियादियों को मंगलवार को थोड़ी राहत मिली। अधिकारी समय से दफ्तर पहुंचे, लोगों की समस्याएं सुनी और निस्तारण के प्रयास किए। वहीं एसडीएम ने सोमवार को अनुपस्थित कर्मचारियों और अधिकारियों की रिपोर्ट मुख्य विकास अधिकारी को भेजी है।
विज्ञापन

शासन के निर्देशानुसार सभी सरकारी कार्यालयों में सुबह 10 से दोपहर 12 बजे तक अधिकारियों को जन समस्याओं का निस्तारण कराना है। जैतीपुर ब्लॉक मुख्यालय में अधिकारियों के न बैठने से फरियादी कई-कई बार चक्कर लगाने को मजबूर होते हैं। सोमवार को अमर उजाला ने ‘जिम्मेदार अधिकारी नदारद, काम के लिए महीनों से भटक रहे फरियादी’ शीर्षक से लाइव खबर प्रकाशित की थी। मंगलवार को अधिकतर अधिकारी समय से अपने कक्ष में बैठे नजर आए। लोगों की समस्याओं का निस्तारण भी हुआ।
विज्ञापन

सुनी गई समस्या
शादी अनुदान का फार्म भरा था। उसी की जानकारी के लिए दफ्तर के कई चक्कर लगा चुका हूं। सोमवार को भी आया था। आज अधिकारी बैठे मिले, बात सुनी गई। -विष्णुपाल, सुल्तानपुर, जैतीपुर।
विज्ञापन
विज्ञापन

आज मिले अधिकारी
पेंशन का फार्म भरवाया था। उसी के कागज लेकर ब्लॉक के चक्कर काट रहा था। यहां कोई मिलता ही नहीं था। आज आया तो अधिकारी मिल गए। अब समस्या हल होने की उम्मीद है। - हेमराज, भूड़िया, जैतीपुर।
सभी को निर्देशित किया है कि समय से ऑफिस पहुंचें। देरी से आने वालों पर विभागीय कार्रवाई की जाएगी। लेटलतीफी और लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। -सीमारानी अग्रवाल, खंड विकास अधिकारी, जैतीपुर।

सोमवार को जैतीपुर ब्लॉक कार्यालय में अनुपस्थित कर्मचारियों की रिपोर्ट मुख्य विकास अधिकारी को भेज दी गई है। सभी कर्मचारी-अधिकारी समय से जनसमस्याएं हल करें। -हिमांशु उपाध्याय, एसडीएम, तिलहर।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed