{"_id":"dde72b8586b1cc36047ccd1cc5a1d78b","slug":"off-water-supply-in-the-district-hospital-the-patient-upset-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जिला अस्पताल में पानी की सप्लाई बंद, मरीज परेशान ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जिला अस्पताल में पानी की सप्लाई बंद, मरीज परेशान
शाहजहांपुर।
Updated Tue, 11 Aug 2015 11:44 PM IST
विज्ञापन
जिला अस्पताल के सभी वार्डों में पिछले तीन दिन से पानी की सप्लाई बंद चल रही है। अस्पताल के वार्डों में पानी की सप्लाई नहीं होने से मरीज शौच के लिए तरस गए हैं। वार्डों में बने शौचालय में भीषण गंदगी हो गई है। अस्पताल प्रशासन से मुताबिक पाइप ठीक कराया जा रहा है, पानी की सप्लाई जल्द सुचारु हो जाएगी।
जिला अस्पताल में लगे वाटर टैंक का पाइप फूटने से अस्पताल में पानी की किल्लत हो गई है। पिछले पिछले तीन दिनों से अस्पताल में पानी की सप्लाई बंद है। पानी नहीं आने की वजह से मरीजों और तीमारदारों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। इमरजेंसी, मेल सर्जिकल, फीमेल मेडिकल वार्ड, महिला अस्पताल, बच्चा वार्ड आदि सभी वार्डों में पिछले तीन दिनों से पानी की सप्लाई बंद है। इसकी वजह से मरीजों को शौच के लिए भटकना पड़ रहा है। वार्डों में बने शौचालय में भीषण गंदगी फैल हुई है। जिससे मरीजों और तीमारदार काफी परेशान हैं। सीएमएस डॉ. केशव स्वामी ने बताया कि वॉटर टैंक का पाइप फूटने की वजह पानी की सप्लाई बंद हो है। सोमवार को पाइप ठीक कराया गया था, लेकिन फिर दोबारा पाइप फूटने से पानी की सप्लाई बाधित हो गई है। पाइप को जल्द ठीक करा लिया जाएगा।