{"_id":"631e37505550032ce715b518","slug":"of-job-in-the-name-of-cow-protection-service-shahjahanpur-news-bly497294137","type":"story","status":"publish","title_hn":"गोरक्षा सेवा दल के नाम पर नौकरी का झांसा देने वाले दो आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गोरक्षा सेवा दल के नाम पर नौकरी का झांसा देने वाले दो आरोपी गिरफ्तार
विज्ञापन
शाहजहांपुर। तिलहर पुलिस ने गोरक्षा सेवादल के नाम पर नौकरी का झांसा देकर रुपये वसूलने वाले दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए आरोपी पीलीभीत और बदायूं के रहने वाले हैं।
वसूली की शिकायत एसपी से की गई थी। इसके बाद एसपी ने साइबर सेल को मामले के खुलासे के निर्देश दिए। शनिवार को साइबर सेल ने गोशाला में छापा मारकर कई लोगों को हिरासत में लिया था। उनकी निशानदेही से आसपास के जिलों में छापेमारी की गई थी। रविवार को पूरे मामले का खुलासा करते हुए एसपी देहात संजीव वाजपेयी ने बताया कि थाना प्रभारी वीरेंद्र सिंह व साइबर सेल प्रभारी नीरज यादव ने राजपाल निवासी खपरैल गौटिया थाना कोतवाली जिला पीलीभीत व आलोक कुमार निवासी गनगोला थाना दातागंज जिला बदायूं को गिरफ्तार किया है।
ये आरोपी गोसेवा रक्षा दल एंबुलेंस के फर्जी संचालन के लिए दस्तावेज बुकलेट व नियमावली तैयार कर ग्राम पंचायत व ब्लॉक स्तर पर गोरक्षकों की भर्ती के नाम पर वसूली करते थे। सेवा दल के फर्जी मंडल अध्यक्ष व प्रदेश अध्यक्ष बनकर गोरक्षक दल में भर्ती कराने के नाम पर धोखाधड़ी कर नियुक्ति पत्र देने का झांसा देकर रुपये वसूलते थे। उनके पास से एंबुलेंस भी बरामद की गई है।