फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   OCF workers protests

ओसीएफ के श्रमिकों ने रैली निकालकर किया प्रदर्शन

Tue, 09 Jan 2018 07:11 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला,शाहजहांपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला,शाहजहांपुर Updated Tue, 09 Jan 2018 07:11 PM IST
विज्ञापन
OCF workers protests
protest - फोटो : DEMO PHOTO
आयुध निर्माणियों के 143 नॉन कोर उत्पादों के निर्णय को वापस लिए जाने आदि की मांग को लेकर आर्डनेंस फैक्ट्री मजदूर संघ से जुड़े कर्मचारियों ने मंगलवार को विरोध प्रदर्शन करते हुए मंदिर से लेकर फैक्ट्री गेट तक रैली निकालकर प्रदर्शन किया।
विज्ञापन

इस दौरान संघ के महामंत्री अमर कुमार सक्सेना ने कहा कि आयुध निर्माणियों के 143 नॉन कोर उत्पादों के निर्णय को वापस लिया जाए व निर्माणियों को पूरा वर्कलोड दिया जाए और कीमत के आधार पर निर्माणियों से वर्कलोड न घटाया जाए। उन्होंने सभी प्रकार की आउट सोर्सिंग बंद किए जाने की मांग करते हुए कहा कि पूर्व में रक्षामंत्रालय के आश्वासन के अनुसार आयुध निर्माणियों के कार्य को आउट सोर्स से न बनवाया जाए। उन्होंने निर्माणियों में रिक्त पदों पर भर्ती किए जाने, डीआरडीओ/ निर्माणियों व उसके द्वारा डेवलप टेक्नॉलोजी को प्राइवेट सेक्टर में न दिए जाने आदि की मांग भी दोहराई। इससे पूर्व संघ से जुड़े कर्मचारी सुबह सात बजे फैक्ट्री मंदिर के पास इकट्ठे हुए और नारेबाजी करते हुए फैक्ट्री गेट पर पहुंचे और धरने पर बैठ गए। इस दौरान कर्मचारियों ने नारेबाजी कर प्रदर्शन किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed