फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   OCF Ramleela is performed under the direction of Ravana in Shahjahanpur

Dussehra 2024: यहां 'रावण' के निर्देशन में होती है रामलीला, मोहम्मद सुहेल बनते हैं राजा जनक

Fri, 11 Oct 2024 03:48 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहांपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहांपुर Published by: मुकेश कुमार Updated Fri, 11 Oct 2024 03:48 PM IST
सार

ओसीएफ की रामलीला काफी दूर तक प्रसिद्ध है। इस अनोखी रामलीला का निर्देशन लंकेश यानी अंकित सक्सेना पिछले सात वर्ष से करते आ रहे हैं। लीला में मोहम्मद सुहेल इस बार राजा जनक बने हैं। 

विज्ञापन
OCF Ramleela is performed under the direction of Ravana in Shahjahanpur
सीता जी को दृश्य समझाते रावण बने अंकित - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

शाहजहांपुर में ओसीएफ की अनोखी रामलीला में सौहार्द के फूल बरसते हैं। यहां निर्देशक अंकित सक्सेना के इशारे पर लीला का मंचन होता है। अंकित रावण का किरदार भी निभाते हैं। मुस्लिम कलाकार मोहम्मद सुहेल राजा जनक का रोल करते हैं। रावण बने अंकित मंच पर श्रीरामा दल के पात्रों को सीन समझाते दिख जाएंगे। 

विज्ञापन


आयुध वस्त्र निर्माणी की श्रीरामलीला काफी दूर तक प्रसिद्ध है। इस अनोखी रामलीला का निर्देशन लंकेश यानी अंकित सक्सेना पिछले सात वर्ष से करते आ रहे हैं। रावण के किरदार में वह श्रीराम और रावण दल के कलाकारों को रोल समझाते हैं। गुरुवार रात ग्रीन रूम में रावण अपनी सेना के साथ सीता जी को रोल समझाते नजर आए। अंकित ने बताया कि निर्देशक होने के नाते श्रीराम दल के पात्रों को उनके रोल समझाना दायित्व है।

विज्ञापन

सह निर्देशक सुहेल को जनक का रोल दिया
निर्देशक अंकित सक्सेना अपने दोस्त मोहम्मद सुहेल को रामलीला में लेकर आए थे। पहले वह विश्वामित्र का रोल निभाते थे। इस साल उन्हें सह निर्देशक की जिम्मेदारी मिली। उनके रोल में पदोन्नति करते हुए राजा जनक का किरदार दिया।

सात्विक जीवन जीते हैं
लंकेश का रोल करने के दौरान अंकित सक्सेना सात्विक जीवन जीते हैं। वह कहते हैं कि मंच पर उन्हें अपारशक्ति मिलती है। उनके निर्देशन में करीब सौ कलाकार रामलीला से जुड़े हैं, जिनमें 20 लड़कियां शामिल हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed