फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   OCF Eleven registered an eight-wicket victory.

Shahjahanpur News: ओसीएफ इलेवन ने आठ विकेट से दर्ज की जीत

Fri, 28 Aug 2026 11:17 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 28 Aug 2026 11:17 PM IST
विज्ञापन
OCF Eleven registered an eight-wicket victory.
शाहजहांपुर। ओसीएफ मैदान पर शुक्रवार को खेले गए क्रिकेट मैच में ओसीएफ इलेवन ने शानदार प्रदर्शन करते हुए इलाइट ईगल की टीम को आठ विकेट से हरा दिया। गेंदबाजी के बाद बल्लेबाजों ने भी दमदार प्रदर्शन कर टीम को आसान जीत दिलाई।
विज्ञापन

पहले बल्लेबाजी करते हुए इलाइट ईगल की टीम ने 19.5 ओवर में 109 रन बनाए। टीम की ओर से मोहम्मद अहद अंसारी ने 24 और उदित सिंह ने 18 रन का योगदान दिया। ओसीएफ इलेवन की ओर से अभय ने शानदार गेंदबाजी करते हुए चार विकेट चटकाए, जबकि अतिरेक ने दो विकेट लिए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी ओसीएफ इलेवन को शुरुआती झटका रंजीत के रूप में लगा।
विज्ञापन

सलामी बल्लेबाज बिना खाता खोले आउट हो गए। इसके बाद शमी अहमद ने नाबाद 50 रन की शानदार पारी खेली। वहीं विमल सिंह ने 30 रन बनाकर उनका अच्छा साथ दिया। ओसीएफ इलेवन ने 14.2 ओवर में दो विकेट खोकर 110 रन बनाते हुए मुकाबला अपने नाम कर लिया। शानदार गेंदबाजी और बल्लेबाजी के दम पर टीम ने आठ विकेट से जीत दर्ज की। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed