फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Occupations will be removed from the cremation ground today amid tight security.

Shahjahanpur News: कड़ी सुरक्षा के बीच श्मशान की भूमि से आज हटेंगे कब्जे

Sun, 09 Nov 2025 11:12 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 09 Nov 2025 11:12 PM IST
विज्ञापन
Occupations will be removed from the cremation ground today amid tight security.
जलालाबाद के रौली-बौरी गांव में निरीक्षण करते एसपी राजेश द्विवेदी। स्रोत: मीडिया सेल
जलालाबाद। श्मशान की जमीन से अवैध कब्जेदारों को बेदखल करने के दौरान बवाल की आशंका को देखते हुए सोमवार को गांव रौली-बौरी में पुलिस बल तैनात रहेगा। रविवार को यहां पहुंचे एसपी राजेश द्विवेदी ने एसपी ग्रामीण दीक्षा भांवरे अरुण व एसडीएम के साथ गांव जाकर जायजा लिया। हालांकि तीन दिन का समय पूरा होने के बाद भी कब्जेदारों ने अपने कब्जे नहीं हटाए हैं।
विज्ञापन

गांव रौली बौरी स्थित श्मशान की करीब 14 बीघा जमीन पर गांव के कई लोगों ने अवैध रूप से कब्जा कर घर बना लिए हैं। मामले में तहसीलदार न्यायालय में चले मुकदमे में सुनवाई पूरी होने के बाद 25 मई को उन सभी को बेदखल करने के आदेश दिए गए थे। इसके बाद भी प्रशासन के बेदखली की कार्रवाई नहीं करने पर भारतीय बजरंग दल ने 17 नवंबर से लोगों को साथ लेकर वृहद आंदोलन छेड़ने की चेतावनी दी।
विज्ञापन

इसके बाद सक्रिय हुए प्रशासन ने कब्जेदारों को हटाने की प्रक्रिया शुरू करते हुए गांव में मुनादी कराई है। एसडीएम प्रभात राय ने बताया कि तहसीलदार के न्यायालय ने जिन 32 कब्जेदारों को बेदखल करने के आदेश दिए थे। उनके खिलाफ सोमवार से कार्रवाई शुरू की जाएगी। बताया कि कार्रवाई के दौरान तीन एसडीएम, तीन सीओ, एक कंपनी पीएसी, दस प्रभारी निरीक्षक, 10 थानाध्यक्ष, 40 दरोगा, 50 हेड कंस्टेबल, 50 सिपाही, दस महिला दरोगा, पचास महिला आरक्षी, दो फायर बिग्रेड, तीन एंबुलेस, दो दंगा नियंत्रण वाहन व 15 जेसीबी मौजूद रहेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed