फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Obscene conversations over the phone, and threats of defamation for refusing to meet.

Shahjahanpur News: फोन पर अश्लील बातें, मिलने नहीं आने पर बदनाम करने की धमकी

Tue, 02 Jun 2026 12:21 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 02 Jun 2026 12:21 AM IST
विज्ञापन
Obscene conversations over the phone, and threats of defamation for refusing to meet.
शाहजहांपुर। जैतीपुर के एक गांव की रहने वाली युवती को एक युवक कॉल कर अश्लील बातें करता है। मिलने नहीं आने पर बदनाम करने की धमकी भी देता है। पीड़िता ने शाहजहांपुर पुलिस के सोशल मीडिया एकाउंट पर तहरीर टैग करते हुए मदद मांगी है।
विज्ञापन

युवती ने तहरीर में बताया कि किसी काम के सिलसिले में उसकी मुलाकात युवक से हुई थी। मोबाइल नंबर लेने के बाद आरोपी लगातार फोन कर अश्लील बातें करता है, साथ ही मिलने के लिए एकांत में बुलाता है। युवक ने कॉल रिसीव नहीं करने पर बदनाम करने की धमकी दी है।
विज्ञापन

पीड़िता ने जैतीपुर थाने में तहरीर दी, लेकिन कार्रवाई नहीं की गई। सुनवाई नहीं होने पर एसपी को प्रार्थनापत्र दिया, साथ ही सोशल मीडिया के जरिये भी मदद मांगी। सीओ तिलहर इशिका सिंह ने बताया कि थाने में युवती ने शिकायत की थी। मामले की जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed