{"_id":"673267c9c105558e3b06f028","slug":"objection-will-have-to-be-lodged-with-reasons-and-evidence-shahjahanpur-news-c-122-1-sbly1040-131019-2024-11-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shahjahanpur News: कारणों व साक्ष्यों के साथ दर्ज करानी होगी आपत्ति","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shahjahanpur News: कारणों व साक्ष्यों के साथ दर्ज करानी होगी आपत्ति
विज्ञापन
शाहजहांपुर। माध्यमिक शिक्षा परिषद की ओर से यूपी बोर्ड परीक्षाओं को लेकर प्रस्तावित केंद्रों की सूची जारी की गई है। इन पर 16 नवंबर तक आपत्तियां मांगी गईं हैं। इनका निस्तारण करवाकर अंतिम सूची जारी की जाएगी।
डीआईओएस हरिवंश कुमार ने बताया कि यूपी बोर्ड की ओर से हाईस्कूल व इंटरमीडिएट की परीक्षाओं को संपन्न कराने के लिए जिले में 119 केंद्र प्रस्तावित किए गए हैं। इनकी सूची सोमवार को जारी की गई है। सभी सरकारी, अर्द्धसरकारी व वित्तविहीन मान्यता प्राप्त विद्यालयों के प्रस्तावित परीक्षा केंद्रों की सूची (छात्र आवंटन सहित) को प्रधानाचार्यों के व्हाटसएप ग्रुप एवं कार्यालय सूचनापट पर देखा जा सकता है।
परिषद से प्राप्त परीक्षा केंद्रों को लेकर अगर कोई आपत्ति या शिकायत है तो उसका कारणों व साक्ष्यों के साथ जनपदीय केंद्र निर्धारण समिति के सामने प्रस्तुत करना होगा। इसके लिए परिषद से प्रारूप निर्धारित किया गया। प्रारूप पर विद्यालय प्रधानाचार्य अपना प्रत्यावेदन ऑनलाइन माध्यमिक शिक्षा परिषद के पोर्टल upmsp.edu.in पर 14 नवंबर तक प्रस्तुत कर सकते हैं।
विज्ञापन
उन्होंने बताया कि निर्धारित तिथि के बाद कोई प्रत्यावेदन स्वीकार नहीं किया जाएगा। प्राप्त आपत्तियों का निस्तारण होने के बाद अंतिम सूची जारी होगी।