फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Objection to dance party... In protest, the committee closed the Ramlila fair in Khudaganj.

Shahjahanpur News: डांस पार्टी पर आपत्ति...विरोध में कमेटी ने बंद किया खुदागंज में रामलीला मेला

Sun, 28 Sep 2025 10:14 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 28 Sep 2025 10:14 PM IST
विज्ञापन
Objection to dance party... In protest, the committee closed the Ramlila fair in Khudaganj.
अल्हागंज में रामलीला में संरक्षक से बातचीत करतीं एसपी देहात। स्रोत: जागरूक पाठक
खुदागंज। रामलीला मेले में रविवार की शाम को निरीक्षण करने गईं एसपी देहात दीक्षा भांवरे अरुण ने डांस पार्टी पर आपत्ति करते हुए बंद करा दी। आरोप है कि मेला संरक्षक सुधीर सिंह से अभद्रता की गई। नाराज कमेटी ने पूरा मेला ही बंद करा दिया।
विज्ञापन

रामलीला मेले में कस्बे के अलावा आसपास के गांवों के लोग भी पहुंचते हैं। मेले में डांस पार्टी लगी होने की सूचना पर शाम को एसपी देहात पहुंचीं। उन्होंने डांस पार्टी पर आपत्ति जताते हुए बंद करने के लिए कहा। इस बीच थाना प्रभारी से भी नाराजगी जताई। इसे लेकर कमेटी ने पूरे मेले की लाइटों को बंद करा दिया।
विज्ञापन

कमेटी के अध्यक्ष संजय गुप्ता ने बताया कि एसपी देहात को झूले समेत अन्य मनोरंजन के साधनों से आपत्ति है। इसलिए कमेटी ने पूरा मेला ही बंद करा दिया है। सोमवार को व्यापार मंडल बाजार भी बंद रखेगा। इसे लेकर व्यापार मंडल के अध्यक्ष से वार्ता हो गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

एसपी राजेश द्विवेदी ने बताया कि डांस पार्टी की सूचना पर एसपी देहात गईं थी। अन्य किसी मनोरंजन के साधन को बंद नहीं कराया गया है। पदाधिकारियों से वार्ता कर मामले का हल निकाला जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed