फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   NSS volunteers organised a health awareness rally.

Shahjahanpur News: एनएसएस के स्वयंसेवियों ने निकाली स्वास्थ्य जागरूकता रैली

Wed, 11 Mar 2026 01:18 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 11 Mar 2026 01:18 AM IST
विज्ञापन
NSS volunteers organised a health awareness rally.
जलालाबाद। प्रेम किशन खन्ना राजकीय महाविद्यालय की राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई के शिविर के चौथे दिन मंगलवार को रुस्तमपुर गांव पहुंचे स्वयंसेवी छात्र-छात्राओं ने स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता को लेकर रैली निकाली।
विज्ञापन

उन्होंने इसी ग्राम पंचायत के ढकियाइन गांव जाकर वहां के प्राथमिक स्कूल में बच्चों से बात की और उन्हें अच्छे स्वास्थ्य के लिए खानपान पर ध्यान देने के लिए प्रेरित किया। बौद्धिक सत्र मे मुख्य अतिथि शारीरिक शिक्षा के एसोसिएट प्रोफेसर अवधेश कुमार सिंह ने औद्योगिक क्रांति और आधुनिक जीवन शैली को पर्यावरण प्रदूषण के लिए उत्तरदायी बताया।
विज्ञापन

इस समस्या से निपटने तथा पर्यावरण संरक्षण के लिए उन्होंने सभी से एक-एक पौधा लगाने का आह्वान किया। अध्यक्षता करते हुए महाविद्यालय के प्राचार्य श्रीकृष्ण सिंह ने कहा कि महिलाएंं सामाजिक, आर्थिक एवं राजनीतिक रूप से आत्मनिर्भर होने और स्वयं निर्णय लेने की क्षमता विकसित करें। डॉ. यादवेंद्र कुमार आर्य के संचालन में हुए कार्यक्रम में काशिफा बानो, सुबहाना वारसी, अंजलि, आकांक्षा, निशि पांडेय, योगेश शुक्ला, गगनदीप आदि छात्र-छात्राएं मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed