फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   NSS volunteers gave the message of environmental protection.

Shahjahanpur News: एनएसएस स्वयंसेवियों ने दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश

Thu, 12 Feb 2026 10:08 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 12 Feb 2026 10:08 PM IST
विज्ञापन
NSS volunteers gave the message of environmental protection.
तिलहर के गांव बिलहरा में पौधरोपण करते पं. दीनदयाल उपाध्याय राजकीय महाविद्यालय की एनएसएस स्वयंसे
राष्ट्रीय सेवा योजना के शिविर में दिया गया प्रशिक्षण
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी

तिलहर। पं. दीनदयाल उपाध्याय राजकीय महाविद्यालय की राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) इकाई की ओर से बृहस्पतिवार को ग्राम बिलहरा में एकदिवसीय शिविर का आयोजन किया गया। स्वयंसेवियों ने पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया।

शिविर का विषय पर्यावरण संरक्षण रहा। कार्यक्रम का शुभारंभ स्वयंसेवियों ने एनएसएस के लक्ष्य गीत के सामूहिक गायन से किया। कार्यक्रम अधिकारी शशिभूषण तथा पूर्व कार्यक्रम अधिकारी नरेश पाल के मार्गदर्शन में स्वयंसेवियों ने पूर्व में लगाए गए पौधों के संरक्षण एवं पर्यावरण संवर्धन का कार्य किया।
विज्ञापन

इस दौरान पौधों की सफाई, निराई-गुड़ाई और सिंचाई कर उन्हें संरक्षित किया गया। स्वयंसेवियों ने पर्यावरण को सुरक्षित रखने का संकल्प भी लिया। शिविर में वंश, उबैस, कपिल, मोहित, जावेद, नाजिम, अलीम, मानसी, शिवानी, अंजली आदि स्वयंसेवक मौजूद रहे। शिविर में विशाल शर्मा, चरन बिहारी, छोटी बिटिया, छाया, काजिम, सूबी, मीनाक्षी, सद्दाम और रोचकी का विशेष सहयोग रहा। कार्यक्रम का समापन लक्ष्य संकल्प गीत के साथ किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed