फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   NRI Sukhjeet Murder Mother pray for hanging of her murderous daughter-in-law thanked God for court decision

NRI Sukhjeet Murder: बहू की फांसी के लिए दुआ करती थी मां, कोर्ट के फैसले पर किया भगवान का शुक्रिया, आज मैं...

Sun, 08 Oct 2023 09:32 AM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, शाहजहांपुर
अमर उजाला नेटवर्क, शाहजहांपुर Published by: शाहरुख खान Updated Sun, 08 Oct 2023 09:32 AM IST
सार

बहुचर्चित सुखजीत सिंह हत्याकांड में शनिवार को अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश पंकज कुमार श्रीवास्तव ने एनआरआई पत्नी रमनदीप कौर को फांसी और उसके प्रेमी गुरुप्रीत सिंह उर्फ मिट्ठू को उम्रकैद की सजा सुनाई। अदालत ने मामले की विवेचना में लापरवाही बरतने पर डीजीपी से विवेचक राजेश कुमार सिंह के खिलाफ एक सप्ताह में कार्रवाई की अनुशंसा की।

विज्ञापन
NRI Sukhjeet Murder Mother pray for hanging of her murderous daughter-in-law thanked God for court decision
वंश कौर, सुखजीत सिंह, रमनदीप कौर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

शाहजहांपुर के बहूचर्चित एनआरआई सुखजीत सिंह की हत्या के मामले में कोर्ट ने पत्नी रमनदीप कौर को फांसी की सजा और उसके प्रेमी मिट्ठू को उम्रकैद की सजा सुनाई है। कोर्ट के फैसले पर सुखजीत की मां वंश कौर ने कहा कि आज बेटे को न्याय मिला। 
विज्ञापन


बंडा के बसंतापुर के मूल निवासी सुखजीत इंग्लैंड के डर्बी शहर में रहते थे। उनका फार्म हाउस बसंतापुर में है। यहां उनकी मां वंश कौर रहती हैं। एक सितंबर 2016 को सुखजीत सिंह की फार्म हाउस में ही हत्या कर दी गई थी। 
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- सुखजीत हत्याकांड: ‘मिट्ठू से चाकू ले मम्मी ने काटा था डैडी का गला’, अदालत में बेटे ने बयां की थी मां की करतूत
विज्ञापन
विज्ञापन


सुखजीत सिंह उर्फ सोनू की बुजुर्ग मां वंश कौर ने कहा कि वह हमेशा दुआ करतीं थीं कि उनके बेटे की हत्यारों को फांसी की सजा मिले। भगवान ने आज हमारी बात सुन ली। आज बहुत खुश हूं। जज साहब को बहुत धन्यवाद करती हूं। जिन्होंने इतना अच्छा फैसला सुनाया। 

इस घटना से मुझे तो इंसाफ मिला है। इसके साथ ही अन्य माताओं को भी इंसाफ मिला है। ऐसी महिला की वजह से अन्य माताओं के बेटों को जान का खतरा नहीं रहेगा। वकील समेत क्षेत्र के लोगों ने मेरा पूरा साथ दिया। इसकी वजह से मैं यह लड़ाई जीत पाई।

चाहें जितना शातिर हो हत्यारा, कानून से बच नहीं सकता
सुखजीत हत्याकांड में जालंधर के अधिवक्ता अशोक कुमार खन्ना ने भी पैरवी की थी। फैसले के बाद उन्होंने कहा कि मुजरिम चाहें कितना भी शातिर हो, वह कानून से बच नहीं सकता है। फैसले से लोगों का कानून और न्याय व्यवस्था पर विश्वास और दृढ़ होगा।

परिजनों ने एसपी मिलकर आभार व्यक्त किया
कोर्ट का फैसला आने के बाद सुखजीत की मां वंश कौर परिजनों और अधिवक्ताओं के साथ एसपी अशोक कुमार मीणा से मिलने उनके कार्यालय पहुंचीं। उन्होंने एसपी का आभार व्यक्त किया। कहा कि पूरे मामले में पुलिस टीम का बहुत अधिक सहयोग रहा। इसकी वजह से उन लोगों को न्याय मिल पाया है।


 

बोली बहन, फांसी की सजा ही ठीक
जिस महिला ने पति-पत्नी के पवित्र रिश्ते को कलंकित किया, उसे फांसी की सजा ठीक ही मिली है। ईश्वर का यही न्याय है। भगवान ने बहुत अच्छा इंसाफ किया है। रमनदीप कौर को फांसी होना गलत महिलाओं के लिए सबक है। - कोमलजीत कौर, सुखजीत सिंह की बहन
 

सुखजीत हत्याकांड : एनआरआई पत्नी को फांसी, प्रेमी को उम्रकैद

आपको बता दें कि बहुचर्चित सुखजीत सिंह हत्याकांड में शनिवार को अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश पंकज कुमार श्रीवास्तव ने एनआरआई पत्नी रमनदीप कौर को फांसी और उसके प्रेमी गुरुप्रीत सिंह उर्फ मिट्ठू को उम्रकैद की सजा सुनाई। अदालत ने मामले की विवेचना में लापरवाही बरतने पर डीजीपी से विवेचक राजेश कुमार सिंह के खिलाफ एक सप्ताह में कार्रवाई की अनुशंसा की।

ये भी पढ़ें- सुखजीत हत्याकांड: ‘मिट्ठू से चाकू ले मम्मी ने काटा था डैडी का गला’, अदालत में बेटे ने बयां की थी मां की करतूत

बंडा के बसंतापुर के मूल निवासी सुखजीत इंग्लैंड के डर्बी शहर में रहते थे। उनका फार्म हाउस बसंतापुर में है। सुखजीत की पंजाब के कपूरथला की तहसील सुल्तानपुर लोधी के गांव जैनपुर के मूल निवासी और दुबई में रहने वाले गुरुप्रीत सिंह उर्फ मिट्ठू सिंह से स्कूल के समय से मित्रता थी। सुखजीत ने जालंधर की मूल निवासी और इंग्लैंड के डर्बी शहर निवासी रमनदीप कौर से सन 2000 में शादी की थी। 

ये भी पढ़ें- बेवफा बीवी, दगाबाज यार: इंग्लैंड में शादी... दुबई में साजिश; यूपी में हत्या; NRI सुखजीत के कत्ल की पूरी कहानी

 

इसके बाद मिट्ठू और सुखजीत की पत्नी रमनदीप कौर के बीच प्रेम संबंध हो गए। 28 जुलाई, 2016 को सुखजीत पत्नी, बच्चों और अपने दोस्त मिट्ठू के साथ भारत आए थे। देश में कई जगह घूमने के बाद वह 15 अगस्त को अपने बसंतापुर स्थित फार्म हाउस पहुंचे।

एक सितंबर की रात सुखजीत की गला काटकर हत्या कर दी गई। इस मामले में पुलिस ने मिट्ठू और रमनदीप को गिरफ्तार कर घटना का खुलासा किया था। पुलिस के अनुसार प्रेम संबंध में रोड़ा बनने पर रमनदीप ने प्रेमी मिट्ठू के साथ मिलकर सुखजीत की हत्या की थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed