{"_id":"68dd82d05df8f9125b0499f8","slug":"now-training-and-education-facilities-will-be-available-at-one-place-shahjahanpur-news-c-122-1-spn1004-154083-2025-10-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shahjahanpur News: अब एक ही जगह पर मिलेगी प्रशिक्षण व पढ़ाई की सुविधा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shahjahanpur News: अब एक ही जगह पर मिलेगी प्रशिक्षण व पढ़ाई की सुविधा
विज्ञापन
राजकीय मेडिकल कॉलेज। संवाद
शाहजहांपुर। राजकीय मेडिकल कॉलेज में अल्ट्रासाउंड व एक्सरे विभाग का उच्चीकरण किया जा रहा है। पढ़ाई के लिए एक कक्ष भी बनाया जा रहा है। अब तक प्रशिक्षण के बाद पढ़ाई के लिए दूसरे कक्ष में जाना पढ़ता था।
राजकीय मेडिकल कॉलेज के अल्ट्रासाउंड व एक्सरे विभाग में काफी भीड़ रहती है। ओपीडी से लेकर भर्ती मरीजों का भी एक्सरे व अल्ट्रासाउंड किया जाता है। भीड़ अधिक होने पर मरीजों को बाहर खड़ा होकर इंतजार करना पड़ता था। मेडिकल कॉलेज में प्रशिक्षण लेने वाले छात्र-छात्राओं को भी जगह न होने की वजह से दूसरे कक्ष में जाकर पढ़ाई करनी पड़ती थी।
मरीजों को किसी प्रकार की कोई असुविधा न हो, इसके लिए विभागों का उच्चीकरण कराया जा रहा है। इसमें पढ़ाई के लिए एक कक्ष बनाया जा रहा है। साथ ही बैठने के लिए पहले सीमेंट की स्लैब पड़ी हुईं थीं। अब अधिक से अधिक लोगों के बैठने की भी सुविधा की जा रही है। कुर्सियां डलवाईं जाएंगी। प्राचार्य डाॅ. राजेश कुमार ने बताया कि छात्र-छात्राओं को एक ही जगह पर पढ़ने और प्रशिक्षण की सुविधा मिलेगी।