फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Now the leopard roared near Gadiya Sareli in Khutar

अब खुटार में गढ़िया सरेली के पास दहाड़ा तेंदुआ

Tue, 04 Jan 2022 12:42 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 04 Jan 2022 12:42 AM IST
विज्ञापन
Now the leopard roared near Gadiya Sareli in Khutar
तेंदुए के डर से खुटार में खेतों से समूह में वापस घर आते गांव गढ़िया सरेली के लोग - फोटो : POWAYAN
खुटार (शाहजहांपुर)। तीन दिन पूर्व गांव बुझिया में एक बकरी और छह पिल्लों को निवाला बनाने के बाद रविवार शाम को तेंदुआ गांव गढ़िया सरेली पहुंच गया। वन विभाग के कर्मचारियों ने एक बार मौका मुआयना करने में बाद लोगों को जंगल की ओर नहीं जाने और खेतों में सामूहिक रूप से काम करने की चेतावनी देकर छुटकारा कर लिया है।
विज्ञापन

गांव बुझिया में तेंदुए ने शुक्रवार रात रामविलास की झोपड़ी में घुसकर एक बकरी और छह पिल्लों को मार डाला था। सूचना के बाद भी वन विभाग के कर्मचारी मौके पर नहीं गए थे। रविवार को वन दरोगा अशोक चतुर्वेदी और रामप्रसाद वर्मा ने मौका मुआयना कर तेंदुए के मौके पर आने की थी।
विज्ञापन

उधर, तेंदुआ अब भी गांवों के आसपास खेतों में घूम रहा है। बुझिया के निकटवर्ती गांव गढ़िया सरेली निवासी रामनाथ ने बताया कि रविवार को गांव के पास सरसों के खेत में तेंदुआ दहाड़ लगा रहा था, गांव तक आवाज आ रही थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

बुझिया के गजोधर ने रामप्रताप के खेत में देखा तेंदुआ
गांव बुझिया के गजोधर ने बताया कि रविवार शाम को वह अपने भाई रामस्वरूप को खेत पर खाना देकर वापस आ रहे थे। इस दौरान रामप्रताप के खेत में तेंदुआ देखा था। दो दिन पूर्व गांव में घटना होने के बाद लोग बेहद डरे हुए हैं, लेकिन खेतों में काम करना भी मजबूरी है।
इकट्ठे होकर खेतों में जा रहे किसान
गांव गढ़िया सरेली निवासी रामनाथ ने बताया कि उनका गांव जंगल से सटा हुआ है, इसीलिए तेंदुआ और बाघ खेतों में आ जाते हैं। उन लोगों को बच बचाकर काम करना पड़ता है। इनके साथ खेतों से घूमकर वापस आ रहे सीताराम, रविंद्र कुमार आदि ने बताया कि कुछ लोग खेतों में गन्ना छीलते हैं तो कुछ लोग रखवाली करते हैं। इसी तरह से खेतों में काम किया जा रहा है।
रामविलास की पुत्री ने की मुआवजे की मांग
गांव बुझिया निवासी रामविलास की पुत्री माना देवी ने डीएफओ को भेजे पत्र में बताया कि उनकी बकरी को तेंदुए ने झोपड़ी में आकर मार डाला है। वह लोग गरीब हैं। वन विभाग को बकरी का मुआवजा देना चाहिए।

मैंने स्टाफ को कह रखा है कि भ्रमण करके लोगों को जागरूक करते रहें, क्षेत्र बड़ा होने में कारण काम ज्यादा रहता है। फिर भी वनकर्मियों को मौके पर भेजा जाएगा। जंगल का इलाका है, इसीलिए लोगों को भी सावधानी रखनी चाहिए। आदर्श कुमार, डीएफओ शाहजहांपुर।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed