{"_id":"66de0ab5a2d4b88efe028186","slug":"now-power-supply-to-government-offices-will-not-stop-due-to-fault-shahjahanpur-news-c-122-1-sbly1042-126735-2024-09-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shahjahanpur News: फाल्ट आने पर अब बंद नहीं होगी सरकारी कार्यालयों की बिजली आपूर्ति","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shahjahanpur News: फाल्ट आने पर अब बंद नहीं होगी सरकारी कार्यालयों की बिजली आपूर्ति
Mon, 09 Sep 2024 02:06 AM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
Updated Mon, 09 Sep 2024 02:06 AM IST
विज्ञापन
बिजली की लाइन को सही करते कर्मचारी। संवाद
विज्ञापन
शाहजहांपुर। विकास भवन फीडर पर एलटी की लाइन में फाल्ट आने से सरकारी कार्यालयों की बिजली आपूर्ति बाधित नहीं होगी। बिजली निगम ने अलग से सर्किट केबल डालकर कलक्ट्रेट और विकास भवन की लाइन बना दी है। रविवार को कार्य होने के चलते तीन घंटे तक सेठ इन्क्लेव की बिजली आपूर्ति बाधित रही।
बहादुरगंज उपकेंद्र के विकास भवन फीडर से कलक्ट्रेट और विकास भवन के सरकारी कार्यालय जुड़े हैं। कहीं फाल्ट आने पर फीडर बंद कराने पर सरकारी कार्यालयों की आपूर्ति बंद हो जाती है। इस समस्या को देखते हुए रविवार दोपहर 12 बजे अलग से लाइन बनाने के लिए 400 केवी व 250 केवी के ट्रांसफार्मरों की आपूर्ति का शट डाउन लेकर कार्य शुरू कराया गया। कर्मचारियों ने अलग से सर्किट केबल डालकर लाइन को बना दिया। इसके चलते तीन घंटे तक सेठ इन्क्लेव कॉलोनी समेत आसपास के क्षेत्रों की आपूर्ति बाधित रही। जेई आनंद कुमार ने बताया कि फाल्ट आने पर सरकारी कार्यालयों की आपूर्ति ठप नहीं होगी।
-- -- -- -- -
कचहरी उपकेंद्र की नई लाइन बनाने का काम शुरू
-कचहरी उपकेंद्र की 33 केवी लाइन का केबल अलग से बनाया जा रहा है। दोपहर 12 से शाम चार बजे तक नई केबल डालने के चलते आपूर्ति बाधित रही। रविवार होने के चलते आपूर्ति ठप होने से कोई फर्क नहीं पड़ा।
विज्ञापन
-- -- -- -- -- -
गोविंदगंज की लाइन में बढ़ी ट्रिपिंग
-बहादुरगंज और कचहरी उपकेंद्र की लाइन में फाल्ट होने पर गोविंदगंज उपकेंद्र से जोड़कर चलाने से ट्रिपिंग की समस्या बढ़ गई। इसके चलते बिजली की आवाजाही से लोगों को जूझना पड़ रहा है।
-- -- -- -- -
दो स्थानों पर चोरी पकड़ी
-बहादुरगंज उपकेंद्र की टीम ने चेकिंग के दौरान दो स्थानों पर बिजली चोरी को पकड़ा है। पुराने पोस्टमार्टम हाउस और रविदास मंदिर के पास कर्मचारियों ने चेकिंग की। टीम को केबल में कट लगाकर बिजली चोरी होते मिली है।