{"_id":"571676094f1c1bc1148b47b4","slug":"now-go-to-the-villages-to-buy-wheat-center-charge","type":"story","status":"publish","title_hn":"अब गांवों में जाकर गेहूं खरीदेंगे केंद्र प्रभारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अब गांवों में जाकर गेहूं खरीदेंगे केंद्र प्रभारी
ब्यूरो /शाहजहांपुर
Updated Tue, 19 Apr 2016 11:48 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सेंटरों पर गेहूं की कम आवक देखते हुए एसडीएम की रिपोर्ट पर डीएम ने पुवायां क्षेत्र में मोबाइल सेंटरों को स्वीकृति दे दी है। इसके तहत सेंटर प्रभारी गांवों में किसानों के घर जाकर गेहूं का सौदा करेंगे और खरीद कर लक्ष्य पूरा करेंगे।
एसडीएम सलिल कुमार पटेल ने बताया कि तहसील क्षेत्र में गेहूं का कटान लगभग समाप्ति की ओर है, लेकिन सेंटरों पर गेहूं की आवक कम थी। उन्होंने कई गांवों में भ्रमण किया तो सामने आया कि किसानों का गेहूं घर पर है और यदि गांवों में जाकर खरीद की जाए तो लक्ष्य को पूरा किया जा सकता है। भ्रमण के बाद उन्होंने पूरे मामले की जानकारी डीएम को देकर मोबाइल सेंटर शुरू किए जाने की स्वीकृति दिए जाने की मांग की थी। डीएम ने उसे मंजूर कर लिया। बुधवार से सेंटर प्रभारी गांव जाएंगे और किसानों से मिलकर गेहूं की खरीद करेंगे। इससे सरकारी खरीद में तेजी आएगी।