फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Now archery will be learned in the district itself, training will start soon

अब जिले में ही तीरंदाजी को सीखा जा सकेगा, जल्द शुरू होगा प्रशिक्षण

Thu, 21 Jul 2022 01:57 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 21 Jul 2022 01:57 AM IST
विज्ञापन
Now archery will be learned in the district itself, training will start soon
शाहजहांपुर। अब जिले में ही तीरंदाजी को सीखा जा सकेगा। तीरंदाजी से जिले के खिलाड़ियों को जोड़ने के लिए प्रशिक्षण कार्यक्रम का अयोजन किया जाएगा। इसको लेकर तीरंदाजी संघ की बैठक मंगलवार को विकास भवन सभागार में हुई।
विज्ञापन

सीडीओ श्यामबहादुर सिंह की अध्यक्षता में बैठक हुई। इसमें संघ के महासचिव मृदुल गुप्ता ने आगामी कार्ययोजना बनाने का प्रस्ताव रखा। इस पर पदाधिकारियों ने अपने सुझाव रखे। अगले माह में तीरंदाजी के प्रशिक्षण कार्यक्रम के आयोजन तथा नेशनल स्तर की तैयारी के लिए प्रशिक्षण सामग्री (धनुष) शीघ्र मंगाए जाने का निर्णय हुआ। जूनियर, सब जूनियर व सीनियर वर्ग के लिए कुल 12 धनुष मंगाने की सहमति प्रदान की गई। प्रशिक्षण प्राप्त करने के लिए ऑनलाइन/ऑफलाइन पंजीकरण कराना होगा।
विज्ञापन

एक साल के लिए 1000 रुपये शुल्क देय होगा। प्रशिक्षण प्राप्त करने वाले इच्छुक खिलाड़ी मोबाइल नंबर 9235778405, 9119979277 पर संपर्क कर जानकारी प्राप्त कर सकते है। इस मौके पर उत्तर प्रदेश तीरंदाजी संघ के संयुक्त सचिव योगेश सिंह राणा, नेशनल कोच राघवेंद्र सिंह, उपाध्यक्ष राजकमल वाजपेयी, परियोजना निदेशक अवधेश राम, डीडीओ पवन कुमार सिंह, डीएओ डॉ. सतीश चंद पाठक, जिला उपाध्यक्ष राकेश कुमार पांडे , कोषाध्यक्ष चिवनाथ पाल, संयोजक मनोज गुप्ता, अभिनव शुक्ला, अभिषेक, अनुज, सादान नसीम आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed