फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Now 70 year old lawyer comes under insurance preview

70 वर्ष की उम्र तक के वकीलों का होगा बीमा: श्रीश

Thu, 03 Aug 2017 08:16 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो,शाहजहांपुर
अमर उजाला ब्यूरो,शाहजहांपुर Updated Thu, 03 Aug 2017 08:16 PM IST
विज्ञापन
Now 70 year old lawyer comes under insurance preview
lawyers
बार काउंसिल ऑफ उत्तर प्रदेश के उपाध्यक्ष श्रीश मेहरोत्रा ने कहा कि सभी अधिवक्तागण बार काउंसिल की कल्याणकारी स्कीम के सदस्य बनें, तभी योजनाओं का लाभ उन्हें मिलेगा। वह सेंट्रल बार एसोसिएशन की ओर से आयोजित स्वागत समारोह में बतौर मुख्य अतिथि बोल रहे थे।
विज्ञापन

उन्हाेंने कहा कि 70 वर्ष की उम्र तक के वकीलों का पांच लाख रुपये का नि:शुल्क बीमा करवाने की स्वीकृति राज्य सरकार ने दे दी है। इस दौरान उन्होंने जलालाबाद के अधिवक्ता स्वर्गीय छोटेलाल मिश्र के पौत्र को डेढ़ लाख रुपये का चेक दिया। उन्होंने कहा कि 23 जून 2010 के बाद जिन लोगों ने एलएलबी की परीक्षा उत्तीर्ण की है, उनको वकालत करने के लिए बार काउंसिल ऑफ इंडिया की परीक्षा पास करना जरूरी है। इससे पूर्व मुख्य अतिथि श्रीश मेहरोत्रा का अध्यक्ष रामभरोसे लाल सुमन, वरिष्ठ उपाध्यक्ष अनिल सक्सेना, महासचिव अजय वर्मा ने माल्यार्पण कर स्वागत किया। इस अवसर पर ब्रजेश पांडेय, विनोद कुमार सिंह यादव, बृजेश चंद्र मिश्र, शिवाकांत मिश्र, राकेश शुक्ला, राजकुमार दीक्षित, दिनेश मिश्र, अजीर्जुरहमान अंसारी, जितेंद्र कुमार गुप्ता, रामप्रसाद शुक्ल, राहुल रंजन मिश्र, पंकज गुप्ता, मुकेश यादव मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed