फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Notices have been issued to 12 people who were carrying out construction without a map.

Shahjahanpur News: बगैर मानचित्र के निर्माण करा रहे 12 लोगों को दिए गए नोटिस

Thu, 01 Jan 2026 01:00 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 01 Jan 2026 01:00 AM IST
विज्ञापन
Notices have been issued to 12 people who were carrying out construction without a map.
शहर में कॉलोनियों में अवैध निर्माण का जायजा लेते एडीएम एफआर अरविंद कुमार। स्रोत:सूचना विभाग
शाहजहांपुर। शाहजहांपुर विकास प्राधिकरण क्षेत्र में बगैर मानचित्र के आवासों का निर्माण करा रहे 12 लोगों के विरुद्ध नोटिस जारी किया गया है। एडीएम अरविंद कुमार ने एसडीए की टीम के साथ कई निर्माणाधीन कॉलोनियों का जायजा लिया। इसमें कई लोग बगैर मानचित्र के आवासों का निर्माण कराते हुए मिले। नोटिस में कहा गया है कि अगर नक्शा पास नहीं कराया गया तो भवनों को गिराने की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

एसडीए उपाध्यक्ष डीएम धर्मेंद्र प्रताप सिंह के निर्देश पर एडीएम ने बुधवार को प्राधिकरण क्षेत्र में लोधीपुर, हथौड़ा बुजुर्ग, अटसलिया, मोहम्मदी रोड, लोना आदि क्षेत्रों में हो रहे निर्माण कार्याें का जायजा लिया। जो लोग आवासों का निर्माण करा रहे थे और उन्होंने एसडीए से नक्शा पास नहीं कराया था। एडीएम ने सभी निर्माण कार्याें को रोकने के निर्देश दिए और अवैध रूप से निर्माण करा रहे 12 लोगों के विरुद्ध नोटिस जारी करने के लिए कहा। अचानक हुई कार्रवाई से लोगों में खलबली मच गई।
विज्ञापन

--
बगैर मानचित्र पास कराए नहीं करा सकेंगे निर्माण
एडीएम ने कहा कि एसडीए क्षेत्र में लोगों को आवासीय या गैरआवासीय क्षेत्रों में निर्माण से पहले ऑनलाइन आवेदन करना होगा। मानचित्र पास होने के बाद ही आवासों का निर्माण कराया जा सकेगा। एसडीए की ओर से अब लगातार अभियान चलाया जाएगा। इसमें अवैध रूप से हो रहे निर्माणों पर रोक लगाई जाएगी और भूमाफिया के विरुद्ध कार्रवाई की जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed