फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Notice will be sent to the encroachers who are obstructing the construction

स्मार्ट रोड : निर्माण कार्य में बाधा बन रहे अतिक्रमणकरियों को भेजा जाएगा नोटिस

Thu, 02 Jun 2022 12:48 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 02 Jun 2022 12:48 AM IST
विज्ञापन
Notice will be sent to the encroachers who are obstructing the construction
रिंग रोड पर पड़ी मिट्टी को उड़ने से रोकने के लिए पानी छिड़कता टैंकर - फोटो : SHAHJAHANPUR
शाहजहांपुर। नगर निगम की ओर से मोहल्ला सुभाषनगर से रिंग रोड तक 13.50 करोड़ रुपये की लागत से स्मार्ट रोड का निर्माण कराया जा रहा है। अतिक्रमण के कारण इसका काम गति नहीं पकड़ पा रहा है। अब उन अतिक्रमणकारियों को नोटिस जारी करने की तैयारी है, जिन्होंने पक्के मकान तक बना लिए हैं।
विज्ञापन

राज्य स्मार्ट सिटी योजना के तहत शहर का पहला स्मार्ट रोड बनाया जा रहा है। योजना का संचालन नगर निगम की ओर से हो रहा है। निर्माण का काम कार्यदायी संस्था लोक निर्माण विभाग को सौंपा गया है। लोनिवि के अधिकारी रोड के निर्माण का काम करवा रहे हैं, लेकिन काम की गति बेहद धीमी है। इसका कारण प्रस्तावित रोड के दोनों ओर अवैध रूप से प्लॉटिंग और पक्के निर्माण होना है। अब इस अतिक्रमण को हटवाने के लिए नगर निगम की ओर से नोटिस जारी किया जाएगा। इसके बाद भी अतिक्रमण नहीं हटाया गया, तो बुलडोजर चलना तय है।
विज्ञापन

नाली बनाई जा रही, मिट्टी डाली जा रही
वर्तमान समय में स्मार्ट रोड के दोनों ओर नाली निर्माण का कार्य हो रहा है। साथ ही रोड को चौड़ा और ऊंचा करने के लिए मिट्टी डाली जा रही है। यह काम स्मार्ट रोड की प्रस्तावित लंबाई-चौड़ाई के हिसाब से की जा रहा है। लेकिन बीच में अतिक्रमण आने की वजह से काम पूरा नहीं हो रहा। स्मार्ट रोड का निर्माण कार्य दिसंबर 2022 तक पूरा कराना है।
विज्ञापन
विज्ञापन

बीच में आ रहा रेलवे का अंडरपास
स्मार्ट रोड और रिंग रोड के बीच में रेलवे का अंडरपास भी आ रहा है। यह स्मार्ट रोड की चौड़ाई की अपेक्षा काफी संकरा है। अंडरपास को चौड़ा कराने के लिए रेलवे को मनाना उससे भी बड़ी समस्या है। इसके लिए रेलवे अधिकारियों को पत्र लिखा जाएगा।

स्मार्ट रोड के निर्माण में बाधा बन रहे अतिक्रमण को हटवाने के लिए अतिक्रमणकारियों को नोटिस जारी किया जाएगा। इसकी तैयारी चल रही है। अंडरपास की समस्या को सुलझाने के लिए रेलवे अधिकारियों को भी पत्र लिखेंगे। -आशीष त्रिवेदी, अधिशासी अभियंता निर्माण, नगर निगम
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed